फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Football player died family accuses murder case purnea bihar police investigation

Bihar News : फुटबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

Mon, 10 Mar 2025 10:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 10 Mar 2025 10:15 PM IST
सार

News Hindi : रोज की तरह रविवार को भी फुटबॉल की प्रैक्टिस के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। उधर पुलिस को एक लाश मिली। उसके पॉकेट से जो मिला उसे देखकर पुलिस दंग रह गई। 

विज्ञापन
Bihar News : Football player died family accuses murder case purnea bihar police investigation
मृतक फूलचंद सोरेन का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्णिया में एक फुटबॉल खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। खिलाड़ी का लाश मकई के खेत में मिला है। घटना पूर्णिया जिले के बी कोठी थाना क्षेत्र के अंधराही गांव में की है। मृतक की पहचान सहरसा जिले के बसनाही थाना क्षेत्र के हाथिकरन टोला निवासी फूलचंद सोरेन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है। फूलचंद सोरेन जिला स्तर पर जूनियर स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी थे।

विज्ञापन


फुटबॉल मैच की प्रैक्टिस के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा 
घटना के संबंध में मृतक फूलचंद सोरेन के चाचा संजय सोरेन ने बताया कि फुटबॉल खिलाड़ी फूलचंद सोरेन रविवार दोपहर सहरसा से पूर्णिया के बीकोठी के सिरसिया ग्राउंड फुटबॉल मैच की प्रैक्टिस के लिए निकला था। देर शाम होने के बाद भी जब फूलचंद घर वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई। खोजबीन के क्रम में देर दोपहर बीकोठी थाना क्षेत्र के अंधराही के पास सड़क किनारे मकई के खेत में उसकी लाश मिली। वहीं कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी हुई मिली। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के  लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
विज्ञापन


पॉकेट से मिले पहचान पत्र से हुई शव की शिनाख्त 
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही बीकोठी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के पॉकेट से पहचान पत्र बरामद किया, जिससे शव की शिनाख्त की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। इधर फुटबॉल खिलाड़ी का शव मिलने के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed