फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Five children fall into landslide, one dead in Muzaffarpur news

Bihar News : खेलने के दौरान धंसना में गिरे पांच बच्चे, एक की मौत; कई जख्मी

Thu, 31 Oct 2024 12:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 31 Oct 2024 12:22 AM IST
सार

Bihar : बिहार में मिट्टी का धंसना गिरने से पांच बच्चे उसमें दब गए, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में अन्य चार बच्चे गंभीर रूप में घायल हो गए। आननफानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Five children fall into landslide, one dead in Muzaffarpur news
अस्पताल में घायल बच्चों का चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में खेलने के दौरान में मिट्टी का धंसना गिरने से पांच बच्चे इसमें गिर गए, जिसमें एक बच्चे की मौत मिट्टी दबने से हो गई। इस घटना में अन्य चार बच्चे  गंभीर रूप में घायल हो गए।आननफानन में सभी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक की हालत गंभीर है। घटना  मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की की है। मृतक की पहचान दिनेश भगत के पुत्र अमित कुमार उर्फ चुनमुन (13) के रूप में की गई है। घायलों में नीरज भगत के पुत्र प्रीतम कुमार (13), संजय भगत के पुत्र आदित्य कुमार (10), प्रमोद कुमार भगत के पुत्र राकेश कुमार (15) और नीरज कुमार के पुत्र सत्यम कुमार (6) शामिल हैं, जिनका इलाज एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस हादसे में बच्चों के पैर टूट गये हैं।

विज्ञापन


खेलने के दौरान गिर गया मिटटी का धंसना 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की पंचायत इलाके के महारानी स्थान के पास शाम में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी खेलने के दौरान मिट्टी का धंसना गिर गया, जिसमें पांचों बच्चे दब गये। घटना होते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आननफानन में बच्चों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया।और इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने अन्य बच्चों को एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज   चल रहा है। उन घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मृतक की मां पुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में मातम पसरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed