{"_id":"66261180e0ec89b33300b4f7","slug":"bihar-news-fire-broke-out-in-this-room-of-pmch-campus-fire-brigade-team-is-busy-in-controlling-it-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पीएमसीएच कैंपस के इस रूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पीएमसीएच कैंपस के इस रूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुटी
Mon, 22 Apr 2024 12:58 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:58 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के समीप जनरेटर रूम में भीषण आग लग गई। इस कारण पीएमसीएच परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस के जेनरेटर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि, जेनरेटर रूम में रखे सारे सामान आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है
पीएमसीएच कैंपस में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के समीप जनरेटर रूम में भीषण आग लग गई। इस कारण पीएमसीएच परिसर में हड़कंप मच गया। आननफानन में अस्पताल प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। लोगों का कहना है कि अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन, जहां लगी वहां बहुत सारे जले हुए सिगरेट की फुल्ली फेंकी हुई थी। बताया जा रहा है कि वही पर जितने लोग आते हैं सिगरेट पीकर वहीं फेंक देते हैं। आशंका है कि इस कारण ही आग लग गई।