फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fire broke out in this room of PMCH campus, fire brigade team is busy in controlling it.

Bihar News : पीएमसीएच कैंपस के इस रूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाने में जुटी

Mon, 22 Apr 2024 12:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Apr 2024 12:58 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के समीप जनरेटर रूम में भीषण आग लग गई। इस कारण पीएमसीएच परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई।

विज्ञापन
Bihar News: Fire broke out in this room of PMCH campus, fire brigade team is busy in controlling it.
आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस के जेनरेटर रूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गई। हालांकि, जेनरेटर रूम में रखे सारे सामान आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।  
विज्ञापन


अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है
पीएमसीएच कैंपस में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के समीप जनरेटर रूम में भीषण आग लग गई। इस कारण पीएमसीएच परिसर में हड़कंप मच गया। आननफानन में अस्पताल प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को आग लगने की सूचना दी गई। लोगों का कहना है कि अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन, जहां लगी वहां बहुत सारे जले हुए सिगरेट की फुल्ली फेंकी हुई थी। बताया जा रहा है कि वही पर जितने लोग आते हैं सिगरेट पीकर वहीं फेंक देते हैं। आशंका है कि इस कारण ही आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed