Bihar: पटना के बड़े अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप, समय पर नहीं आती फायर ब्रिगेड की टीम तो होता बड़ा नुकसान
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था। हमलोगों ने बिल्डर के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विस्तार
पटना के दीघा क्षेत्र में स्थित सिग्नेचर टावर अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही अपार्टमेंट के सभी फ्लैट के लोग बाहर निकल गए। फौरन अग्निशमन की टीम को सूचना दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन कर्मियों को दीवार तोड़कर टावर परिसर में घुसना पड़ा। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग को बुझाने के लिए अग्निशामक अधिकारियों ने विशेष उपाय करना पड़ा।
शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग
अग्निशमन विभाग के अजित कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद पांच बड़ी और तीन छोटी दमकल गाड़ियों के साथ-साथ हाइड्रोलिक मशीन का उपयोग किया गया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आग बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। बेसमेंट में धुंआ भर जाने के कारण अंदर जाना बेहद कठिन हो गया था, जिससे स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण हो गया।
पटनावासियों को स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब की सौगात, सीएम नीतीश बोले- अब काफी सुविधा होगी
बिल्डर के खिलाफ शिकायत की थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने समय पर कार्रवाई की नहीं तो आग की लपटें बेसमेंट में खड़ी 30 गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी। इस घटना के बाद सभी निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपार्टमेंट में रहने वाले मदन दुबे ने बताया कि उन्होंने पहले भी बिल्डर के खिलाफ शिकायत की थी और नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी थी। इसके अलावा, मामले में न्यायालय में केस भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह एक बड़ी दुर्घटना बन सकती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.