फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fire broke out in PMCH hostel, all the belongings of medical student burnt to ashes.

Bihar News: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल के हॉस्टल में लगी आग, मेडिकल स्टूडेंट का सारा सामान जलकर राख

Wed, 08 Jan 2025 09:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Jan 2025 09:45 AM IST
सार

Patna News: फायर ब्रिगेड के अधिकारी मनोज नट ने बताया कि एक ही रूम में आग लगी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। स्टूडेंट और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Fire broke out in PMCH hostel, all the belongings of medical student burnt to ashes.
पीएमसीएच के हॉस्टर के कमरे में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मेडिकल स्टूडेंट के रूम से अचानक धुआं निकलने लगा। बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल के एक कमरे में आग लग गई। इसमें कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे की है। 

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी
बताया जा रहा है कि आग सेकंड फ्लोर पर स्थित एक मेडिकल स्टूडेंट के रूम में लगी और धधक गई। इससे मेडिकल स्टूडेंट के बेड समेत कई सामान जलकर खाख हो गए गए। मेडिकल स्टूडेंट ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। सूचना मिलने के बाद तीन दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया। इस मामले में फायर ब्रिगेड के अधिकारी मनोज नट ने बताया कि एक ही रूम में आग लगी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी।
विज्ञापन

 
हॉस्टल में मची अफरातफरी
अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने से हॉस्टल में रह रहे मेडिकल स्टूडेंट के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद स्टूडेंट ने आग बुझाने की कोशिश की पर नहीं बुझी। बाद में उन्होंने स्थानीय थाना, डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर ही दमकल पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद पीएचसीएच प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed