फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : FIR registered against PMCH doctors and staff case of YouTuber Manish Kashyap patna bihar police

Bihar News: यूट्यूबर मनीष कश्यप के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पीएमसीएच के डॉक्टरों और कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Mon, 02 Jun 2025 09:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 02 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

Bihar : पीएमसीएच के डॉक्टरों और वहां के कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला यूट्यूबर मनीष कश्यप से जुड़ा हुआ है। मनीष के साथ मारपीट और अभद्रता करने के बाद मामला दर्ज हुआ है।  

विज्ञापन
Bihar News : FIR registered against PMCH doctors and staff case of YouTuber Manish Kashyap patna bihar police
पीएमसीएच पटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया के दूसरे और सबसे बड़े हाईटेक अस्पताल पीएमसीएच के डॉक्टरों और वहां के कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहन तिवारी (फरीदाबाद) की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर की गई है। मामला पटना के पीरबहोर थाना में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Manish Kashyap : पीएमसीएच में डॉक्टरों ने यूट्यूबर मनीष कश्यप को पीट दिया; किस बात पर इतना बढ़ा विवाद?
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए पीरबहोर थाना के थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप के साथ पीएमसीएच के अज्ञात डॉक्टरों और कर्मियों ने मारपीट की थी। उसी मामले में कांड संख्या 417/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।  थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि पीड़ित मनीष कश्यप से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। “यूट्यूबर मनीष कश्यप को कई बार कॉल किया गया, लेकिन उसके बाद भी उनका कोई जवाब नहीं मिला है। फिलहाल केस दर्ज हो चुका है और मामले की जांच की जा रही है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : दुष्कर्म पीड़िता की हुई मौत, बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में बेड के लिए करना पड़ा था घंटों इंतजार

घटना के संबंध में कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ डॉक्टर मनीष को खींचकर हॉस्टल की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते पीरबहोर थाना परिसर में स्थित टॉप यूनिट के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। फिर पुलिस ने मनीष को भीड़ से खींचकर सुरक्षित टॉप कार्यालय में ले गई। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक मनीष कश्यप और उनके समर्थक बेहद तनावपूर्ण स्थिति में रहे। इस दौरान मनीष के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें वह घायल हो गये। पीएमसीएच से निकालने के बाद मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद मनीष ने सार्वजनिक रूप से पूरी घटना की जानकारी दी और आरोप लगाते हुए कहा कि पीएमसीएच के डॉक्टरों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की थी।


       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed