फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Fierce fire in Patna City, fear of collapse of houses due to heat of fire in oil godown, alert

Fire in Patna : मंगल तालाब के पास आग की गर्मी से आसपास के घर टूटने का डर; कई खतरे...अलर्ट जारी

Tue, 18 Apr 2023 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Apr 2023 09:56 AM IST
सार

पटना सिटी के मंगल तालाब इलाके में भीषण अगलगी के बाद अब प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। भीषण आग से घरों के टूटने का खतरा है। धुएं के गुबार के कारण आसपास के घर में रहने वालों लोगों के सांस में तकलीफ होने का डर है। प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है। 

विज्ञापन
Bihar News: Fierce fire in Patna City, fear of collapse of houses due to heat of fire in oil godown, alert
पटना सिटी में अगलगी के बाद अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना सिटी के मंगल तालाब इलाके में भीषण अगलगी के बाद अब प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। भीषण आग से घरों के टूटने का खतरा है। धुएं के गुबार के कारण आसपास के घर में रहने वालों लोगों के सांस में तकलीफ होने का डर है। इसलिए प्रशासन ने अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर निकल जाए। जब स्थिति सामान्य न हो जाए तब तक खुले जगह में रहें।

विज्ञापन


पटना सिटी की अनुमंडल पदाधिकारी गुंजन सिंह ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आग की तेज तपिश के कारण आसपास के घर काफी गर्म हो गए हैं। जो कभी भी टूट सकते हैं। इसलिए लोगों को सुरक्षित जगह और खुले में जाने का निर्देश भी उन्होंने जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो वह कंट्रोल रूम से तुम फौरान संपर्क स्थापित करें। साथ ही घटनास्थल पर भीड़ नहीं लगाने का भी निर्देश दिया है। गुंजन सिंह ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन तेल और मोबिल में आग पकड़ने के कारण खतरा अभी भी है। इसलिए लोगों को अलर्ट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed