फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Family members created ruckus in Vaishali's Sadar Hospital, accused of negligence after death

Bihar news : अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर मचाया उत्पात, लापरवाही का लगाया आरोप

Thu, 10 Aug 2023 08:37 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Aug 2023 08:37 AM IST
सार

Bihar news : वैशाली में घायल युवक का इलाज नहीं करने पर आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ एवं हंगामा किया। इस दौरान सदर अस्पताल में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी मरीज सभी इधर-उधर जान बचाकर भागते रहे।
 

विज्ञापन
Bihar news: Family members created ruckus in Vaishali's Sadar Hospital, accused of negligence after death
आक्रोशित लोगों ने जमकर किया बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सदर अस्पताल में मरीज के आक्रोशित परिजनों ने घायल युवक का इलाज नहीं करने पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लोगों ने सदर अस्पताल के डॉक्टर चैंबर, इमरजेंसी और अस्पताल परिसर में घंटों तोड़फोड़ और हंगामा करते रहे। सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी और मरीज इधर-उधर भागते रहे।

विज्ञापन


 

Bihar news: Family members created ruckus in Vaishali's Sadar Hospital, accused of negligence after death
वैशाली अस्पताल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
मृतक सदर थाना क्षेत्र के चकनुर निवासी दिनेश राय के पुत्र बिहारी कुमार (22) थे। घटना के संबंध में मृतक के दादा चकनूर निवासी  राम सिंह का कहना है कि उनका पोता बिहारी ट्रक चलाता है । सदर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के निकट सड़क दुर्घटना में बिहारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बिहारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक उसका इलाज नहीं किया।  इस वजह से घायल मरीज की इलाज के अभाव में मौत हो गई। घायल की मौत होने के बाद परिजनों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किए । इस दौरान लोगों ने इमरजेंसी में दवा और अन्य सामग्री को इधर-उधर फेंक दिया। इसके अलावे डॉक्टर चैंबर के कई सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इमरजेंसी के बाहर लगे कुर्सियों को भी लोगों ने पटक-पटक कर तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar news: Family members created ruckus in Vaishali's Sadar Hospital, accused of negligence after death
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और आक्रोशित लोगों को समझने का काफी प्रयास किया । पुलिस का कहना है कि हंगामा के दौरान परिजन शव को लेकर फरार हो गये। गुस्साए परिजनों ने पुलिस के गाड़ी को भी सदर से खदेड़कर अस्पताल से बाहर कर दिया। अस्पताल के कर्मचारी भी अस्पताल से अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि लोगों ने जमकर उत्पात मचाया है। अस्पताल प्रबंधन से बात की गई है। इनका कहना है कि असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed