फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : families of new delhi railway station stampede deceased who were going to Kumbh mela 2025

New Delhi Railway Station: दिल्ली स्टेशन पर मरने वालों में से आधे बिहारी, परिजनों की बातें सुन समझ जाएंगे दर्द

Sun, 16 Feb 2025 01:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ समस्तीपुर/ वैशाली/ नवादा/ सारण/ मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ समस्तीपुर/ वैशाली/ नवादा/ सारण/ मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Feb 2025 01:48 PM IST
सार

Bihar News : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भगदड़ के मृतकों में आशंका के अनुरूप आधी संख्या बिहार के लोगों की थी। जैसे-जैसे परिजनों को मौत की खबर मिल रही है, बिहार में कोहराम मच रहा है। छह जिलों के नौ की पहचान हुई है। एक का जिला अस्पष्ट है।

विज्ञापन
Bihar News : families of new delhi railway station stampede deceased who were going to Kumbh mela 2025
दिल्ली भगदड़ में बिहार के 10 लोगों की जान गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हो गए हैं। मरने वाले 18 में से 10 लोग बिहार से ही हैं। इनमें समस्तीपुर तीन, नवादा के दो, पटना, वैशाली, बक्सर और सारण के एक-एक लोग शामिल हैं। वहीं एक महिला भी बिहार की मूल निवासी हैं। लेकिन, वह दिल्ली में ही रहती थीं। भगदड़ में मरने वालों में छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। आइए जानते हैं मरने वालों के बारे में...

विज्ञापन


समस्तीपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक में गांव के विजय शाह उनकी पत्नी कृष्णा देवी और उनकी नातिन सुरुचि कुमारी 15 शामिल है। हादसे के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक के दामाद मनोज शाह का कहना है कि उनका बड़ा साला मुकेश कुमार छोटा साला नीतीश कुमार जो दिल्ली में रहता है। वहीं निजी कंपनी में काम करता है। मुकेश ने पिता को पहले दिल्ली बुलाया था। सभी एक साथ प्रयाग कुंभ स्नान करने के लिए जाते। बेटे के बुलावे पर विजय साह अपनी पत्नी और दूसरे दामाद मनोज शाह बरियारपुर मुजफ्फरपुर के रहने वाले की पुत्री सुरुचि कुमारी को साथ लेकर शुक्रवार को समस्तीपुर से बाय रोड दिल्ली के लिए निकले थे। शनिवार सुबह ही सभी लोग दिल्ली पहुंचे थे। और शाम में सभी को कुंभ स्नान के लिए प्रयाग जाने के दिल्ली स्टेशन पहुंचे थे जहां भगदड़ मची।
विज्ञापन


सुरुचि के दादी घर में फफक पड़े लोग
इधर, सुरुचि के दादी घर में जब उसकी मौत की खबर मिली तो तो उसके पिता मनोज शाह और मां बेसुध हो गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। यही नहीं बल्कि सुरुचि की मौत के खबर आते ही बाद दादा दादी और चाचा भी मासूम की तस्वीर देख फफक पड़े। दादी सुनैना देवी ने बताया कि सुरुचि बीते कई साल से अपने माता पिता के साथ दिल्ली में ही रहती थी। एक दिन पहले ही नाना विजय कुमार साह और नानी कृष्णा देवी दिल्ली गये थे और वहां से अपनी नातिन क़ो लेकर प्रयागराज जा रहे थे तभी रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भगदड़ में जान वाले बिहारियों की पहचान

  1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष
  2. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष
  3. ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी पटना बिहार, उम्र 35 वर्ष
  4. सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष
  5. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष
  6. विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष
  7. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 साल
  8. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष
  9. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष
  10. ममता झा पत्नी विपिन झा, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष

 

Bihar News : families of new delhi railway station stampede deceased who were going to Kumbh mela 2025
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वैशाली के 12 साल के बच्चे की मौत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में वैशाली जिले के तिसिऔता थाना के डभैच गांव निवासी संजीत पासवान के 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार की मौत हो गई। नीरज कुमार अपने चाचा इंद्रजीत पासवान एवं चाची के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने के लिए ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन शनिवार की रात गया था। इसी दौरान भगदड़ में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव में मिलते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नीरज अपने चाचा चाची के साथ दिल्ली टिकरी बॉर्डर स्थित राम कॉलोनी में रहता था। इंद्रजीत पासवान का कोई संतान नहीं था वह छठ पूजा में अपने घर आया था इसी दौरान नीरज को अपने साथ ले गया था। नीरज वहीं पढ़ाई भी करता था।


नवादा की मां-बेटी की मौत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में नवादा जिले की मां बेटी मौत हो गई है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया हैं। मृतकों की पहचान नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पटवासराय गांव के राजकुमार मांझी के पत्नी 40 वर्षीय शांति देवी और 08 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी के रूप में हुई है।मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हैं। मृतक के पति राजकुमार मांझी ने बताया कि हरियाणा से दिल्ली आए थे और यहां से अपने गांव नवादा के पटवा सराय लौटे रहे थे। सात नंबर प्लेटफार्म पर गए थे गाड़ी पकड़ने के लिए अचानक भगदड़ मची जिसमें मेरी पत्नी और बेटी की मौत हो गईं है। कल शाम तक परिवार में चार लोग थे, अब दो लोग बचे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में राज कुमार मांझी की दुनिया ही उजड़ गई। बेटी और पत्नी की मौत हो चुकी है। रेलवे ने भी लिस्ट जारी कर दी जिसमें पुष्टि हो रही है कि राजकुमार मांझी पत्नी और मासूम बेटी अब इस दुनिया में नहीं है।

सारण के जीविका दीदी की मौत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में सारण के सोनपुर प्रखंड के मिर्जापुर गंगाजल गांव की रहने वाली 37 वर्षीय पूनम देवी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की खबर जब गांव पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर पहले से ही खचाखच भरी ट्रेनों में जगह पाने के लिए यात्री बेचैन थे। इसी बीच दूसरी ट्रेन के आने की घोषणा होते ही फुटओवर ब्रिज पर अचानक अफरा- तफरी मच गई। भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण कई यात्री गिर पड़े, जिस कारण बेकाबू भीड़ की भेंट चढ़ गए है। बताया जा रहा है कि पूनम देवी अपने दामाद के साथ दिल्ली से सोनपुर लौट रही थीं। वह कुछ दिन पहले महाकुंभ में स्नान करने के लिए गई हुई थी। जबकि स्नान करने के बाद दिल्ली स्थित अपनी बेटी से मिलने के लिए गई थी। स्टेशन पर भगदड़ मचने के दौरान जबरदस्त धक्का- मुक्की में वह गिर पड़ीं और वहीं पर दम तोड़ दिया। पूनम देवी के निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। क्योंकि वह अपने पीछे पति मेघनाथ साह सहित तीन बेटी और दो बेटों को छोड़ गई है। आर्थिक रूप से काफी कमजोर इस परिवार के लिए यह हादसा किसी कयामत से कम नहीं है। क्योंकि पूनम देवी जीविका समूह से जुड़ कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।

Bihar News : families of new delhi railway station stampede deceased who were going to Kumbh mela 2025
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने दो-दो देने का किया एलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। इस घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने का निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से 18 की मौत
प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed