{"_id":"64d4c9528e6957a8040e0ace","slug":"bihar-news-explosion-occurred-while-picking-garbage-in-vaishali-two-teenagers-injured-bihar-police-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news : कूड़ा चुनने के दौरान हुआ धमाका, दो किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news : कूड़ा चुनने के दौरान हुआ धमाका, दो किशोर घायल
Thu, 10 Aug 2023 04:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:56 PM IST
सार
Bihar news : वैशाली में बम फटने से दो किशोर घायल हो गये। दोनों एक दूसरे के चाचा भतीजे हैं। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों के साथ अस्पताल में घायल किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में कबाड़ी चुनने के क्रम में बम फटने से दो किशोर घायल हो गये। धमाके की आवाज को सुनकर स्थानीय लोग उधर दौड़े और आननफानन में दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना बिदूपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर भिंडा की है। दोनों घायल किशोर बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव निवासी राजेश्वर मांझी के पुत्र रमेश कुमार (17) और विनय माझी के पुत्र विक्की कुमार (12) हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे रिश्ते में चाचा भतीजा हैं।
विज्ञापन
ऐसे हुआ ब्लास्ट
रमेश और विक्की दोनों एक साथ कबाड़ी चुनने गये थे। तभी मधुरापुर भिंडा के पास कचड़े की ढेर के पास एक झोले में रखा बम अचानक ब्लास्ट हो गया जिसे दोनों बच्चे घायल हो गये। घटना के संबंध में घायल किशोर ने बताया कि दोनों कबाड़ी चुन रहे थे। तभी कचड़े के ढेर के पास एक झोला में सुतरी से बंधा हुआ गेंद की तरह था। उन्होंने कबाड़ी समझकर बम को उठाया लिया था और सड़क पर पटक दिया। बम को पटकते ही जोरदार आवाज हुआ और जब धुआं हटा तो दोनों बच्चे जमीन पर गिरे हुए थे। स्थानीय लोगों ने उन झुलसे दोनों बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने वहां प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल दोनों घायल चाचा भतीजा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
बम फटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से किसी भी तरह का बम या उससे संबंधित सामग्री बरामद नहीं किए गये हैं। बम कैसा था और वहां पर क्यों फेंका गया था इस बात की जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन