फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Explosion in broad daylight in Gaya, two brothers seriously injured; Bihar Police News

Bihar News: गया में दिनदहाड़े विस्फोट, दो भाई गंभीर रूप से घायल; कचरे के ढेर में फंसा था विस्फोटक

Wed, 27 Nov 2024 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 27 Nov 2024 01:32 PM IST
सार

Gaya News: दोनों भाई कचरा चुनने के लिए निकले थे। इसे चुनने के बाद से प्लास्टिक और डब्बा चुनकर डाक स्थान मोहल्ला स्थित एक कबाड़ की दुकान में बेचने गया था। जैसे ही बोरा से निकाल कर सामान नीचे रख रहा था, अचानक ऐसा हुआ...

विज्ञापन
Bihar News: Explosion in broad daylight in Gaya, two brothers seriously injured; Bihar Police News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलबिगहा मोहल्ले के रहनेवाले वाले दो बच्चे विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी बच्चे को इलाज के लिए शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल भेजा गया। दोनों की पहचान तेल बिगहा मोहल्ले के रहने वाले सहोदर भाई बादल (12) और लक्ष्मण (10) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दोनों भाई कचरा चुनने के लिए निकले थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह दोनों भाई कचरा चुनने के लिए निकले थे। इसे चुनने के बाद से प्लास्टिक और डब्बा चुनकर डाक स्थान मोहल्ला स्थित एक कबाड़ की दुकान में बेचने गया था। जैसे ही बोरा से निकाल कर सामान नीचे रख रहा था और इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में दोनों सहोदर भाई घायल हो गए। विस्फोट किस चीज से हुआ। इस बात का पता पुलिस लगा रही है।
विज्ञापन


कबाड़ी दुकानदार घायल हो गया था
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस तरह की घटना कुछ दिन पहले भी गया शहर के टिलहा मोहल्ले में हुई थी। इसमें कबाड़ी दुकानदार घायल हो गया था। कचरों की ढेर में विस्फोटक सामग्री का होना जांच और चिंता का विषय बन गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण कुमार को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed