फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Excise Police jumped Scorpio into canal to catch liquor smugglers in Aurangabad bihar police

Bihar News : फिल्मी स्टाइल में एक्साइज पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा, बाइक के साथ स्कॉर्पियो नहर में उतरी

Wed, 18 Sep 2024 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 18 Sep 2024 06:53 PM IST
सार

Bihar : शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहती है। इसी क्रम में शराब तस्कर को दबोचने के लिए पुलिस उन्हें खदेड़ रही थी। भागने के क्रम में तस्कर बाइक सहित नहर में कूद पड़े। फिर पुलिस भी स्कॉर्पियो सहित नहर में कूद पड़ी।

विज्ञापन
Bihar News: Excise Police jumped Scorpio into canal to catch liquor smugglers in Aurangabad bihar police
नहर से गाड़ी निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद के आबकारी महकमे की पुलिस ने बॉलीवुड स्टाइल का एक्शन दिखाया है। यह एक्शन एक्साइज पुलिस ने बुधवार को तब दिखाया जब वह छापेमारी करने औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के गुजराया गांव के पास पहुंची। वहां एक्साइज डिपार्टमेंट के शराब विरोधी दस्ता को देखते ही शराब लेकर जा रहे बाइक सवार तस्कर भागने लगे। इस दौरान तस्कर की बाइक अनियंत्रित होकर बीच नहर में जा गिरी। इस बीच तस्करों का पीछा करने के दौरान उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो भी नहर में जा गिरी। पुलिस ने बाइक से एक बैग में रखी शराब की खेप बरामद कर ली। साथ ही दो शराब तस्करों को भी धर दबोचा।

विज्ञापन


पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि उत्पाद विभाग की टीम देव मोड़ के पास केताकी नहर के रास्ते शराब की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना पर नहर रोड पर ही वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी। इसी बीच केताकी की ओर से आ रही एक अपाची बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक चालक बाइक मुड़ाकर तेजी से भागने लगा। बाइक को भागते देख पुलिस भी उसे खदेड़ने लगी। इस दौरान देव मोड़ से गजराया गांव तक करीब 5 किमी. दूर तक पुलिस ने शराब तस्करों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान शराब तस्करों की बाईक के साथ ही एक्साइज पुलिस की टीम की स्कॉर्पियो भी नहर के बीच जा गिरी। इसके बावजूद पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़ने के साथ ही शराब की खेप बरामद कर ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों की जुटी भीड़ 
घटना के बाद आबकारी पुलिस की नहर में गिरी गाड़ी को देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो गये। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आबकारी विभाग की पुलिस एक बाइक को पकड़ने के लिए तेजी से पीछा कर रही थी। वही भागने के दौरान शराब तस्कर बाइक के साथ ही आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो भी बीच नहर में जा गिरी। इस दौरान ऐसा लगा कि तेजी से भाग रहे तस्करों एवं आबकारी विभाग की गाड़ी कितने लोगों को रौंद देगी। हादसे के बाद दोनों वाहनों को क्रेन से नहर से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed