फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Education department bihar deo vigilance raid in east champaran bettiah samastipur

Bihar: जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर नोट गिनने की मशीन पहुंची; चार जिलों में छापा, DEO के पास करोड़ों की संपत्ति

Thu, 23 Jan 2025 12:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया/समस्तीपुर/दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया/समस्तीपुर/दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 Jan 2025 12:26 PM IST
सार

Bihar News : शिक्षा विभाग में तरह-तरह का खेल हो रहा है। यह कई बार उजागर हो रहा है। ऐसे खिलाड़ियों पर लगातार निगरानी टीम भी कार्रवाई कर रही है। यही कारण है कि बड़े खेल की आशंका को देखते हुए नोट गिनने वाली मशीन भी साथ चल रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Education department bihar deo vigilance raid in east champaran bettiah samastipur
निगरानी के छापे में नोटों के बंडल देख मंगाई गई मशीन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार में निगरानी विभाग की टीम एक जिला शिक्षा पदाधिकारी के चार जिलों में सात ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बेतिया में गुरुवार को निगरानी विभाग ने पश्चिमी चंपारण DEO रजनीकांत प्रवीण के आवास पर छापेमारी की। समस्तीपुर स्थित उनकी ससुराल पर भी निगरानी टीम ने धावा बोला है। दरभंगा में उनकी पत्नी के स्कूल पर भी जांच चल रही है। मधुबनी में भी ऐसी ही जांच चल रही है। सरकारी विद्यालयों में उपस्कर खरीदारी और समरसेबल आदि का काम कराने के दौरान ठेकेदारों से मिलीभगत कर भारी हेरफेर करने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। इन शिकायतों पर निगरानी की नजर पड़ी और जब जांच शुरू हुई तो नोटों के अनगिनत बंडल मिलते देख गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी।

विज्ञापन


बेतिया स्थित किराये के मकान में छापेमारी

बेतिया सरिसवा रोड स्थित किराए के मकान पर सुबह से ही निगरानी विभाग के अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। निगरानी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में नगदी बरामद की है और नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगाई गई है। निगरानी विभाग की ओर से औपचारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस मामले में यह छापेमारी की जा रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ढाला के पास स्थित आवास पर की जा रही इस छापेमारी के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। छापेमारी की कार्रवाई जारी है और विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समस्तीपुर में पत्नी और साली का कनेक्शन
उधर समस्तीपुर में बहादुरपुर स्थित ससुराल में निगरानी की टीम भी छापेमारी कर रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की सास निर्मला शर्मा सेवानिवृत शिक्षक हैं। उनकी पत्नी और साली भी समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग स्कूलों में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पत्नी प्राइवेट स्कूल भी चला रहीं।

दरभंगा में पत्नी के स्कूल पर भी पहुंची टीम
रजनीकांत प्रवीण दरभंगा में डीपीपी के पद पर रहे थे। यहां प्रवीण की पत्नी सुषमा कुमारी ने बिरला ओपन माइंड की शाखा ले रखी है। गुरुवार को यहां भी निगरानी की टीम छापेमारी करने पहुंची। बताया जाता है कि DEO के अलग-अलग ठिकानों से नकदी के साथ घर-मकान-जमीन के भी कागजात मिल रहे हैं। अबतक 1.87 लाख रुपये नगद बरामद की जानकारी सामने आई है। दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के जीवछ घाट स्थित बिरला ओपन माइंड स्कूल परिसर में अहले सुबह निगरानी विभाग की छह सदस्यीय टीम पहुँचकर जांच में जुट गई। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. सुषमा कुमारी वहां नहीं मिलीं। एकेडमिक डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह पटना से आई निगरानी की छह सदस्यीय टीम आय-व्यय का लेखा-जोखा देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed