{"_id":"676ae2ee96d962d8100b50f6","slug":"bihar-news-dri-seized-foreign-cigarette-price-fifteen-million-in-muzaffarpur-bihar-police-smuggling-meaning-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : डीआरआई की टीम ने विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप को किया जब्त, बांस के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : डीआरआई की टीम ने विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप को किया जब्त, बांस के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी
Tue, 24 Dec 2024 10:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 24 Dec 2024 10:05 PM IST
सार
Bihar : शराबबंदी के बाद से अब तक पुलिस लगातार शराब की छोटी-बड़ी खेप को पकड़ती आ रही है। इस दौरान कई शराब तस्कर भी गिरफ्तार किये गये हैं, लेकिन आज डीआरआई की टीम ने डेढ़ करोड़ का विदेशी सिगरेट जब्त किया है।
विज्ञापन
डीआरआई की टीम ने की कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में डीआरआई की टीम ने डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी सिगरेट की एक बड़ी कंसाइनमेंट को जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि विदेशी सिगरेट की खेप को बांस के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई गायघाट थाना क्षेत्र के एनएच 57 स्थित मैट्ठी टोल प्लाजा के पास की गई है। नॉर्थ ईस्ट म्यांमार निर्मित सिगरेट की खेप को गुवाहाटी के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था। इस क्रम में DRI ने उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद जिले के दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
बांस की आड़ में की जा रही थी तस्करी
इस मामले में पुलिस का कहना है कि डीआरआई की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि म्यांमार में बनी हुई सिगरेट की खेप को तस्कर दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करने के लिए लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही DRI की टीम ने जाल बिछाया और सघन जांच अभियान को तेज किया। इसी दौरान गायघाट थाना क्षेत्र के NH 57 ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के पास स्थित टोल प्लाजा समीप में एक कंटेनर (HR 55X 7271) आता हुआ दिखाई दिया। कंटेनर को देखते ही टीम सजग हो गई और घेराबंदी करते हुए उसको पकड़ लिया। कंटेनर को खुलवाकर कंटेनर की जांच की गई। बांस को हटाने पर उसके अंदर में ईस्ट एशिया के म्यांमार में बनी हुई सिगरेट की खेप बरामद की गई। पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि विदेश में बनी हुई सिगरेट को तस्कर नए साल के मौके पर दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करने वाले थे। DRI ने इस मामले में दो लोगो को पकड़ा है जिसमें दोनों ही कंटेनर के चालक और सहायक है और दोनो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। दोनो से DRI की टीम पूछताछ कर रही है। टीम का कहना है कि विदेशी सिगरेट के बैकवर्ड लिंकेज और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन