फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Doctor murdered in Darbhanga, criminal killed and threw the dead body; Police, Bihar Crime

Bihar: दरभंगा में ग्रामीण डाॅक्टर की हत्या, अपराधी ने हत्या कर नदी किनारे फेंक दिया; विरोध में हंगामा

Tue, 09 Jan 2024 09:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Jan 2024 09:42 AM IST
सार

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेड़ी-बहेड़ा मुख्य सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोग हत्यारे की गिरफ्तार की मांग कर रहे लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

विज्ञापन
Bihar News: Doctor murdered in Darbhanga, criminal killed and threw the dead body; Police, Bihar Crime
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा में अपराधियों ने एक ग्रामीण डॉक्टर की हत्या कर दी। अपराधियों ने हत्या के बाद लाश को जीवछ नदी किनारे फेंक दिया। घटन बहेड़ी थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी में की है। कोपी मुसहरी में जीवछ नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने शौच जाने के क्रम में उसकी लाश देखने के बाद इलाके में शोर मचाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना स्थानीय लोगों बहेड़ी और बहेड़ा दोनो थाना की पुलिस को दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस कुछ देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में बहेड़ी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शव पर जख्म के निशान दिख रहे
ग्रामीण डॉक्टर कैलाश ठाकुर (33) वर्ष के रूप में हुई। शव को देखने से लगता है उसकी हत्यारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। कैलाश का घर घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बहेड़ी थाना क्षेत्र के दुर्गीचक गांव में था। बड़े भाई राजेंद्र यादव व छोटे चाचा राम पुकार यादव ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसकी अन्यत्र हत्या कर शव को इस सुनसान जगह पर लाकर फेंक दिया है। लाश के ऊपर उसकी बाइक को गिराकर इस प्रकार छोड़ दिया गया था। ताकि इस वारदात को दुर्घटना के रूप में देखा जाए। बगल में ही मृत युवक का मोबाइल भी पड़ा मिला। शव पर गला दबाने तथा पीठ पर लोहे के रॉड से मारने का निशान दिख रहा। जबकि, उसका जीभ बाहर निकला हुआ था।
विज्ञापन


विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम
बहेड़ी के प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया लाश की जीभ बाहर निकले होने के कारण हत्या प्रतीत हो रही है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। मृतक के मोबाइल के कॉल डिटेल्स के हिसाब से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर हत्यारे तक जल्द ही पहुंचा जा सकता है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बहेड़ी-बहेड़ा मुख्य सड़क जाम कर दिया। गुस्साए लोग हत्यारे की गिरफ्तार की मांग कर रहे लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। मृतक कैलाश तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें स्थान पर था। उसे एक 15 वर्ष व दूसरी 12 वर्ष की दो पुत्री और एक नौ वर्ष का पुत्र है। घटना के बाद कैलाश की मां शुभकला देवी, पत्नी जयमाला देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed