फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Doctor and compounder died in Begusarai, family members said - had drunk alcohol, police said this

Bihar Hooch Tragedy: बेगूसराय में डॉक्टर और कंपाउंडर की मौत, परिजन का आरोप- जहरीली शराब की वजह से गई जान

Wed, 11 Dec 2024 12:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Dec 2024 12:53 PM IST
सार

Bihar News: एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति की मौत हुई है। इसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है।

विज्ञापन
Bihar News: Doctor and compounder died in Begusarai, family members said - had drunk alcohol, police said this
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बेगूसराय में संदिग्ध हालत में डॉक्टर और कंपाउंडर की मौत हो गई। आशंका है कि दोनों की मौत शराब पीने से हुई। इनमें एक की आंखों की रौशनी भी चली गई थी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मौत हो गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के रहने वाले डॉक्टर सी सी सिंह एवं उनके कंपाउंडर हरे राम तांती के रूप में की गई है।

विज्ञापन


क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया
ग्रामीणों का कहना है कि मृत डॉक्टर सी सी सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित एक टीम के देखरेख में हरे राम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मौत किस वजह से हुई है। मामले में बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी।
विज्ञापन


हरे राम तांती शराब भी पीता था
परिजनों ने बताया कि हरे राम तांती शराब का भी सेवन किया करता था। आशंका है कि शराब पीने से ही उनकी मौत हुई है। इधर, घटना के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी वाले बिहार के बेगूसराय में पुलिस निष्क्रिय है। लगातार शराब माफियाओं द्वारा जहरीली शराब बनाकर बेची जा रही है। गौरतलब है कि दोनों ही लोग स्वास्थ्य सेवा से ही जुड़े हुए थे। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति की मौत हुई है। जिसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरे व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची है। उन्होंने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed