Bihar : आरा जिला घर बा... कहते तो हैं, लेकिन बिहार में ऐसा तो कोई जिला ही नहीं; जानें बिहार का यह जनरल नॉलेज
Bihar News : बहुचर्चित रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या के साथ आरा चर्चा में है। कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में भी बिहार के बारे में कई सवाल हैं। ऐसे में "आरा जिला घर बा...त कौन बात के डर बा?" वाली कहावत के जरिए जानिए जनरल नॉलेज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में इन दिनों कई तरह की परीक्षाएं हो रही हैं, जिनमें राज्य से संबंधित जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जा रहे हैं। इस बीच जातीय संघर्ष के लिए कभी कुख्यात रहे बिहार में बहुचर्चित रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या के मामले में भी केंद्रीय जांच ब्यूरो की सप्लीमेंट्री चार्जशीट के कारण आरा सुर्खियों में है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की कोर्ट में पेशी के कारण भी आरा सुर्खियों में है। वैसे, कहावत है- "आरा जिला घर बा...त कौन बात के डर बा?" लेकिन, असल में 'आरा' नाम का तो कोई जिला ही बिहार में नहीं।
हुलास पांडेय भी भूमिहार, फिर क्यों इस तरह खटके ब्रह्मेश्वर मुखिया
आरा जिला नहीं, फिर भी लिख लेते हैं लोग
94163 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले बिहार में 38 जिले हैं। इनके अलावा दो पुलिस जिले नवगछिया और बगहा हैं। उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखंड, पूरब में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश है। बिहार के पश्चिमी भाग में सोन नदी के मैदानी भाग में भोजपुर जिला है। भोजपुर जिले के नाम पर ही भोजपुरी भाषा है। यही भाषा उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर आदि इलाकों में बोली जाती है। इसी भोजपुर जिले का मुख्यालय आरा शहर में है। यानी, आरा एक शहर है। और, यह असल में भोजपुर जिला का मुख्यालय है। आरा शहर में ही भोजपुर कोर्ट भी है और आरा स्टेशन भी। बाकी सरकारी दफ्तर भी आरा शहर में हैं। इसलिए, भोजपुरी भाषा को लेकर तो लोग भोजपुर का नाम लेते हैं, लेकिन जिले के नाम पर गलती से अमूमन आरा ही बोल जाते हैं।
चिराग पासवान मुश्किल में; ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या में हुलास पांडेय का नाम
भोजपुर के बारे में सरकारी फैक्ट यही
भोजपुर वर्ष 1972 में अस्तित्व में आया, जब शाहाबाद जिला दो हिस्सों में बंट गया। शाहाबाद जिले के दो हिस्से हुए- भोजपुर और रोहतास। रोहतास में ही काराकाट संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के चुनाव लड़ने की चर्चा तेजी से चल रही है। खैर, भोजपुर की बात करें तो आज जिस बक्सर की चर्चा होती है, वह भी इसका एक सब-डिवीजन यानी अनुमंडल था। वही बक्सर, जहां पिछले दिनों नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन का हादसा हुआ था। 1992 मे भोजपुर से कटकर बक्सर एक स्वतंत्र जिला बना। भोजपुर जिला में अब तीन अनुमंडल हैं- आरा सदर, जगदीशपुर और पीरो। आरा शहर भोजपुर का प्रमुख शहर और जिला मुख्यालय है।
मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ रोहिणी आचार्या पहुंचीं ससुराल