फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Devotees will quench their thirst with pure Ganga water in Shravani Mela; Nitish Kumar, Sanjay Jha

Bihar : श्रावणी मेला में शुद्ध गंगाजल से प्यास बुझाएंगे श्रद्धालु; गया, बोधगया और राजगीर में हर घर नल का जल

Tue, 04 Jul 2023 08:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक भगीरथ प्रयास है। राजगीर में श्रावणी और प्रसिद्ध मलमास मेले में पहुंचने वाले साधु-संत एवं श्रद्धालु इस वर्ष इतिहास में पहली बार शुद्ध गंगाजल से प्यास बुझाएंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Devotees will quench their thirst with pure Ganga water in Shravani Mela; Nitish Kumar, Sanjay Jha
बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब राजगीर में श्रावणी और मलमास मेले के दौरान श्रद्धालु शुद्ध गंगाजल से अपनी प्यास बुझाएंगे। जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि गंगा जल आपूर्ति योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक भगीरथ प्रयास है। हमें खुशी है कि राजगीर में 4 जुलाई से शुरू हुए श्रावणी मेले और 18 जुलाई से शुरू होने वाले प्रसिद्ध मलमास मेले में पहुंचने वाले साधु-संत एवं श्रद्धालु इस वर्ष इतिहास में पहली बार शुद्ध गंगाजल से प्यास बुझाएंगे।

विज्ञापन


नल के माध्यम से घर-घर शुद्ध गंगाजल पहुंचाया जा रहा
उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी को पेयजल के रूप में उपयोग करने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुरूप, जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यान्वित इस योजना के तहत गंगा नदी की बाढ़ के पानी को केवल मॉनसून सीजन में लिफ्ट कर पाइपलाइन के जरिये गया, बोधगया और राजगीर शहर पहुंचाया जाता है। वहां इसे बड़े जलाशयों में संग्रहित कर, शोधित कर पेयजल के रूप में सालोभर नल के माध्यम से घर-घर शुद्ध गंगाजल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


नवादा शहर में भी जल्द से जल्द गंगा जल पहुंचाने का निर्देश
संजय कुमार झा ने बताया कि मॉनसून की शुरुआत के साथ फिर से गंगा नदी के अधिशेष जल को मरांची (हाथीदह) से लिफ्ट करना शुरू कर दिया गया है। करीब आठ महीने के अंतराल के बाद फिर से राजगीर स्थित विशाल 'गंगाजी राजगृह जलाशय' में गंगा जल पहुंचने लगा है। उन्होंने राजगीर के क्रिकेट स्टेडियम के समीप नवनिर्मित 240 लाख लीटर क्षमता वाले मास्टर अंडग्राउंड रिजर्वायर सह पंप हाउस के माध्यम से राजगीर शहर को 5 जुलाई से जल आपूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया। इस पंप हाउस के परिचालन के उपरांत दो नवनिर्मित जल मीनारों एवं पूर्व निर्मित जल मीनारों के माध्यम से मेला क्षेत्र सहित राजगीर शहर के सभी 19 वार्डों में सुचारु रूप से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। उन्होंने गंगा जल आपूर्ति योजना तहत नवादा शहर में गंगा जल पहुंचाने के शेष कार्यों को इस वर्ष के अंत तक पूरा कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूजल स्तर और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है
संजय कुमार झा ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से क्षेत्र के भूजल स्तर और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। योजना को केंद्र सरकार की संस्था द्वारा 'जल संसाधन के सर्वोत्तम कार्यान्वयन' की श्रेणी में पुरस्कृत किया जा गया है। 'गंगा जल आपूर्ति योजना' के तहत गंगा नदी के अधिशेष जल को पूरे मॉनसून सीजन में लिफ्ट करने और बाढ़ से सुरक्षा की अग्रिम तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। जल संसाधन मंत्री ने आठ महीने के अंतराल के बाद फिर से गंगा जल के मरांची (हाथीदह) से लिफ्ट कर राजगीर पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed