फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Demanded extortion money of Rs 25 lakh from RJD party MLA Mukesh Kumar Yadav, threatened to kill

Bihar News : राजद के विधायक से मांगी 25 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Wed, 16 Oct 2024 11:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 16 Oct 2024 11:52 PM IST
सार

Bihar : बिहार में राजद विधायक से किसी ने मोबाइल के जरिए 25 लाख रुपये  की रंगदारी मांगी है। फोन पर यह भी कहा कि अगर नहीं दोगे सचिव के साथ साथ विधायक को गोलियों से भून देंगे। हालांकि पुलिस ने आरोपी को कटिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Demanded extortion money of Rs 25 lakh from RJD party MLA Mukesh Kumar Yadav, threatened to kill
राजद विधायक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव से मोबाइल के जरिए 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। वही, रंगदारी न देने पर विधायक तथा उनके निजी सचिव और इन लोगों के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को कटिहार जिला के फल्का थाना गांव सौहथा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गोपाल झा के पुत्र रघुवंश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है।

विज्ञापन


आरोपी कटिहार से गिरफ्तार 
इस संबंध में नानपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि विधायक मुकेश कुमार यादव के मोबाइल नंबर 9471230325 पर मंगलवार की रात 7 बजकर 50 मिनट में 08709193240 पर वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी। विधायक का यह मोबाइल निजी सचिव अभिराम पांडे के पास रहता है। पूछने पर विधायक ने कहा कि वह अभी पारिवारिक कार्य से बिहार से बाहर हैं। उसके बावजूद उनसे 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर उन्हें और उनके सचिव को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल सीतामढ़ी की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे सीतामढ़ी लाया जा रहा है। घटना के बाद से विधायक और उनके निजी सचिव के परिवार में भय बना हुआ था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed