फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Death of a youth in suspicious condition in Begusarai

Bihar News: बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

Fri, 08 Mar 2024 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 07:11 PM IST
सार

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरबन चौक के समीप की है। मृतक युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरवन चौक के रहने वाले ताराकांत पाठक का पुत्र मनीष कुमार पाठक के रूप में की गई है। 

विज्ञापन
Bihar News Death of a youth in suspicious condition in Begusarai
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, इस युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौत की खबर लगते ही मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस घटना के बाद मृतक के ससुराल वालों ने लड़के के माता, चाचा एवं बहन पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरबन चौक के समीप की है। मृतक युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर सुंदरवन चौक के रहने वाले ताराकांत पाठक का पुत्र मनीष कुमार पाठक के रूप में की गई है। मृतक के फुफेरा साला रोशन कुमार रमण ने बताया है कि लड़के के घर वाले ही मार कर जलाने के लिए शव को ले गए थे। हम लोग को जब पता चला तो इसकी जानकारी गढ़पुरा थाना पुलिस को दिए। तभी गढ़पुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोग शव को छोड़कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि घर के माता और चाचा एवं बहन मिलकर गला दबाकर इसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद चुपचाप शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक साल पहले मेरी फुफेरी बहन के साथ शादी हुआ था और शादी के बाद से ही मनीष कुमार पाठक को ससुराल नहीं जाने दिया जाता था। घर वाले लगातार लड़के पर दबाव बनाते थे कि उस लड़की को छोड़ दो। इस दौरान उन्होंने बताया है कि एक महीना पहले मृतक के पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि जब मृतक के पत्नी ससुराल चली गई। वहीं पत्नी को ससुराल जाने के बाद मृतक मनीष कुमार पाठक भी ससुराल जाने के लिए कह रहा था। लेकिन घर वालों ससुराल जाने से मना किया और जाने पर जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ससुराल जाने के लिए घर में कहां होगा और इसी से नाराज होकर मनीष कुमार पाठक को गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि गले पर गहरा निशान भी है। फिलहाल, गढ़पुरा थाने के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में गढ़पुरा थाना प्रभारी ने बताया है कि मालीपुर सुंदरबन चौक के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed