फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of woman missing for three days recovered from pit in Nalanda.bihar police

Bihar News : तीन दिन से लापता महिला का शव गड्ढे से बरामद; पति ने बताई कुछ और कहानी

Wed, 16 Aug 2023 10:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 16 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

Bihar News : नालंदा में तीन दिन से लापता एक महिला का शव सड़क किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर फेंक दिया है। जबकि पति का कहना है कि मेरी पत्नी बिना किसी से कुछ बोले ही घर से निकल गई थी।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of woman missing for three days recovered from pit in Nalanda.bihar police
मृतका ललिता देवी का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में तीन दिन से लापता एक महिला का शव सड़क किनारे गड्ढे से बरामद किया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के बिस्कुराव गांव के समीप की है। मृतका लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मोहल्ला निवासी अनिल यादव की पत्नी ललिता देवी (40) है। परिजनों का कहना है कि ललिता देवी 14 अगस्त की सुबह 11:00 बजे से लापता थी। इस मामलें में गुमशुदगी का रिपोर्ट लहेरी थाना में दर्ज किया गया था। ललिता देवी के भतीजे का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर उसके शव को फेंक दिया।

विज्ञापन


पति ने सुनाई कुछ और कहानी 
परिजनों का कहना है कि मृतका के पति अनिल यादव यह कह रहे हैं कि ललिता देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तीन दिन पूर्व ललिता देवी घर से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। अनिल यादव की बातों से परिजन संतुष्ट नहीं हुए और होकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। जबकि ससुराल पक्ष ने गुमशुदगी का रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराया। शव मिलने के बाद सिर में लगे चोट के संबंध में पति ने कहा कि मेरी पत्नी को मायके में ही सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति खराब चल रही थी। कैसे और किन परिस्थितियों में उसकी पत्नी की मौत हुई है उन्हें नहीं पता है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में महिला का शव सड़क किनारे गड्ढे से बरामद किया गया है जो डीकंपोज हो गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम एक चरवाहे की नजर शव पर पड़ी इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed