{"_id":"67a57d998b6d7a085607c119","slug":"bihar-news-dead-body-of-veterinary-doctor-s-son-found-in-muzaffarpur-father-said-son-was-murdered-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वेटनरी डॉक्टर के बेटे का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने कहा- बेटे को मारकर लटका दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वेटनरी डॉक्टर के बेटे का शव मिलने से हड़कंप, पिता ने कहा- बेटे को मारकर लटका दिया
Fri, 07 Feb 2025 08:57 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 07 Feb 2025 08:57 AM IST
सार
सदर थाना के प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया एक कमरे में किशोर का शव मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के बीवीगंज मोहल्ले के एक कमरे में सीतामढ़ी जिले के वेटनरी डॉक्टर के पुत्र का शव मिलने से पूरे इलाके हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान जिला सीतामढ़ी के नानपुर के निवासी नवीन कुमार सिंह के 16 वर्षीय पुत्र वैभव कुमार के रूप में हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज मोहल्ले की है। इधर, मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस और FSL को टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई।
विज्ञापन
पिता ने कहा- बेटे की हत्या हुई है
इधर, इस मामले में किशोर के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। वह घर में अकेला था और उसके घर में इस तरह से मौत होना अपने आप में संदेह पैदा करता है कि उसकी हत्या की गई है। वैभव कुमार का बचपन से ही ननिहाल से लगाव था। वह बचपन से ही ननिहाल में रहता था। उसकी पढ़ाई-लिखाई भी यही से हो रही थी। गुरुवार देर शाम बेटी ने बताया कि भाई कॉल नहीं उठा रहा है। इसके बाद उसके एक दोस्त से बात कर जानकारी ली गई तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है और कमरा बाहर से बंद था। खोलकर देखा गया तो अंदर में फंदे से लटका मिला हुआ । इससे हमें आशंका है कि उसकी हत्या किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही
इस पूरे मामले में सदर थाना के प्रभारी अश्मित कुमार ने बताया एक कमरे में किशोर का शव मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। पिता की हत्या की बात कर रहे हैं। उनके आरोपों की जांच भी चल रही है। एफएसएल टीम भी मौके पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन