फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Dead Body of minor child found in pond family alleges murder case muzaffarpur bihar police

Murder Case : तालाब में मिला मासूम बच्चे का शव, परिजनों ने कहा- हत्या हुई है, जांच करे पुलिस

Mon, 31 Mar 2025 10:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 31 Mar 2025 10:29 PM IST
सार

Bihar : हर कोई यही कह रहा था कि इस मासूम ने भला किसका क्या बिगाड़ा था, जो किसी ने इतनी निर्ममतापूर्वक इस मासूम की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकाला और अब आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Dead Body of minor child found in pond family alleges murder case muzaffarpur bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र से कल से गायब बच्चे का शव पोखर से बरामद हुआ। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दरधा गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान संतोष पंडित के  पुत्र अंकुश कुमार (8) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इस खबर को भी पढ़िए -Bihar Police : पिता को जेल भेजकर बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, अब आरोपी दारोगा सस्पेंड; एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक बच्चे के दादा शिवमंगल पंडित ने बताया कि अंकुश कुमार रविवार की शाम पांच बजे से अचानक लापता हो गया। घर से काफी देर तक बाहर रहने के कारण उसकी खोजबीन की जाने लगी, लेकिन अंकुश का कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। पूरी रात लोग खोजते रहे लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। फिर आज सुबह से ही उसकी खोजबीन शुरू हो गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में आज घटना की जानकारी पुलिस को दे गई। इसी बीच आज शाम में एक महिला ने बताया कि एक बच्चे का शव पोखर में पड़ा हुआ है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान अंकुश के रूप में की। परिजनों का कहना है कि अंकुश यहां तक कैसे आया? उसको यहां किसने लाया? इस सवाल का जवाब फिलहाल पुलिस के पास भी नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उसकी हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच करे तो मामले की पर्दाफाश हो जाएगा।वही स्थानीय जन प्रतिनिधि शिव मंगल सहनी ने बताया कि बच्चा कल से गायब था और आज शाम में उसका शव मिला है। पोखर के पास एक बोरा भी मिला है, जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस बोरे में लाकर उसको फेंका गया है। मामले की जानकारी पोस्टमार्टम कराया जाने के बाद स्पष्ट हो पायेगा। घटना के संबंध में तुर्की थाना अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि एक गायब बच्चे का शव पोखर से बरामद किया गया है।अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्चा कल से गायब था सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed