{"_id":"6727757371d6fe3b8f0001a7","slug":"bihar-news-dead-body-of-married-woman-found-in-gaya-parents-said-killed-for-not-giving-bullet-bike-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गया में विवाहिता की लाश मिली, मायके वाले बोले- बुलेट बाइक नहीं देने पर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गया में विवाहिता की लाश मिली, मायके वाले बोले- बुलेट बाइक नहीं देने पर मार डाला
Sun, 03 Nov 2024 06:36 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 03 Nov 2024 06:36 PM IST
सार
मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी कभी सुसाइड नहीं कर सकती है। उसकी हत्या कर ससुराल वाले फरार हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विवाहिता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के शिवपूरी रोड नंबर पांच में विवाहित महिला फंदे से झूलती हुई लाश मिली है। महिला की छह साल पहले ही शादी हुई थी। घटना टेकारी थाना क्षेत्र के महादेव बिगहा गांव की है। ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू ने शनिवार रात को ससुराल में कमरे के अंदर फंदा लगा लियाा। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया, पुलिस मामले की जांच जुट गई हैं, मृतका के दो छोटे बच्चे हैं
बुलेट बाइक के लिए दहेज मांग रहा था दामाद
मृतक विवाहिता के चाचा ने बताया कि हम अपनी बेटी के शादी चंदन यादव से की थी। शादी के बाद से ही बुलेट की मांग की जाने लगी और कुछ दिन पहले कुछ ज्यादा ही दबाव बनाने लगे। इसके बाद मैं अपनी बेटी को लेकर अपने गांव ले आया थे। इसके बाद दामाद बुलेट बाइक के लिए पैसे मांगने के लिए मेरे घर पर आए थे। उसके बाद बड़ी मुश्किल से हम लोग ने 50 हजार रुपए बुलेट बाइक लेने के लिए दिए और बोले कि इससे अधिक देना हमसे क्षमता से बाहर है।
वारदात के बाद ससुराल वाले फरार हो गए
परिजनों ने कहा कि पूरी रकम नहीं मिलने की बात सुनकर चंदन यादव नाराज हो गया और जबरदस्ती बेटी को अपने घर लेकर चला गया। घर ले जाने के बाद दो घंटे के अंदर ही बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कभी सुसाइड नहीं कर सकती है। यह हत्या का मामला है। हत्या कर ससुराल वाले फरार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।