फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of a girl found hanging from a noose in Begusarai; Suicide, Domestic Dispute, Crime News

Bihar News : बेगूसराय में लड़की ने किया सुसाइड, मां के फटकार लगाई तो फंदे से झूलकर दे दी जान

Tue, 27 Aug 2024 09:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Aug 2024 09:36 AM IST
सार

बेगूसराय पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की रहा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of a girl found hanging from a noose in Begusarai; Suicide, Domestic Dispute, Crime News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में मां की डांट फटकार से नाराज होकर एक लड़की ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर फुलकारी गांव की है। मृत लड़की की पहचान मुबारकपुर फुलकारी गांव के रहने वाले मोहम्मद मासूम की पुत्री हसीना खातून के रूप में की गई है। 
विज्ञापन

मां पशु चारा के लिए बहियार चली गई

परिजनों ने बताया है कि सोमवार की देर शाम पशु चारा को लेकर मां और पुत्री में बहस हुई। इसी दौरान मां ने अपनी पुत्री को डांट फटकार की। डांट फटकार लगाने के बाद मां पशु चारा के लिए बहियार चली गई। इधर, घर में अकेले होने का फायदा उठाकर लड़की ने घर में ही डांट फटकार से नाराज होकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

विज्ञापन

 

जांच में जुटी बेगूसराय पुलिस

परिजनों ने बताया कि जब मां चार लेकर बहियार से घर वापस आए तो देखी घर में हसीना खातून का शव फंदे से लटका हुआ है। आननफानन में इस घटना की सूचना बीरपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर वीरपुर थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की रहा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed