फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of 16 year old girl found hanging from a mango tree, villagers said - criminals killed a

Bihar News: आम के पेड़ से लटकती मिली 16 साल के लड़की की लाश, ग्रामीणों ने कहा- अपराधियों ने मारकर लटकाया

Sat, 01 Feb 2025 09:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Feb 2025 09:19 PM IST
सार

धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of 16 year old girl found hanging from a mango tree, villagers said - criminals killed a
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में आम के बगीचे में पेड़ से लटकती हुई 16 साल के किशोरी लाश मिली है। घटना की सूचना पर गांव और आसपास के इलाके के लोग आम के बगीचे में जुटे, मगर अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकती है। पूरी घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के वार्ड आठ की है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहले किशोरी के साथ गलत किया गया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई और फिर हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए किशोरी को आम के पेड़ से लटका दिया गया।

विज्ञापन


आम के पेड़ से लटका दिया गया शव
घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना की तरह कुछ ग्रामीण टहलते हुए आम के बगीचे में पहुंचे थे। कि तभी उनकी नजर धमदाहा बनमनखी मुख्य मार्ग के किनारे रामानंद सिंह के बगीचे में आम के पेड़ से लटकती हुई 16 साल की किशोरी की लाश पर पड़ी। लाश देखकर लगता है कि लड़की के साथ किसी दूसरी जगह पर गलत किया गया है। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और फिर लड़की की पहचान छिपाने लाश को यहां बगीचे में लाकर आम के पेड़ से लटका दिया गया है।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम जांच करने पहुंची
घटना के बाद स्थानीय लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। इधर घटना की सूचना पाकर धमदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की तहकीकात के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कई अहम साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। धमदाहा थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed