फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: DCM of Health Department was creating ruckus in Sitamarhi after drinking alcohol, Bihar Police

Bihar News : शराब पीकर इस जगह हंगामा कर रहे थे स्वास्थ्य विभाग के डीसीएम, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 11 Aug 2023 10:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Aug 2023 10:08 AM IST
सार

आरोप है कि डीसीएम समरेन्द्र नारायण वर्मा गुरुवार को विभागीय काले रंग की स्कॉर्पियो से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान वे शराब के नशे में रून्नीसैदपुर टोल प्लाजा के समीप एक ढाबा में रुके और कुछ देर बाद शोर मचाने लगे।

विज्ञापन
Bihar News: DCM of Health Department was creating ruckus in Sitamarhi after drinking alcohol, Bihar Police
डीसीएम समरेन्द्र नारायण वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी है। सरकार लगातार शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों से शराब नहीं पीने की अपील कर रहे हैं। लेकिन, सरकारी कर्मी ही शराब पीते पकड़ा जाता है। सीतामढ़ी से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के विभाग के DCM (जिला सामुदायिक प्रेरक) को शराब के नशे में होटल (ढाबा) पर हंगामा करते गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि जिला स्वास्थ विभाग के डीसीएम समरेन्द्र नारायण वर्मा को रुन्नीसैदपुर टोल प्लाजा के समीप एक ढाबा में शराब पीकर शोर मचा रहा था। सूचना मिलने पर रुन्नीसैदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि डीसीएम शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। पुलिस ने फौरन उसे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


ब्रेथ एनेलाइजर से हुई शराब पीने की पुष्टि
पुलिस ने डीसीएम को थाने लाकर ब्रेथ एनेलाइजर से जांच करायी गई। शराब पीने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, डीसीएम समरेन्द्र नारायण वर्मा गुरुवार को विभागीय काले रंग की स्कॉर्पियो से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान वे शराब के नशे में रून्नीसैदपुर टोल प्लाजा के समीप एक ढाबा में रुके और कुछ देर बाद शोर मचाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रून्नीसैदपुर थाने की गश्ती टीम शोर सुनकर वहां पहुंची
स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबा पर किस बात के लिए शोर मचा रहे थे, इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन, मौके से गुजर रही रून्नीसैदपुर थाने की गश्ती टीम शोर सुनकर वहां रुकी। इसके बाद फिर डीसीएम और ज्यादा शोर मचाने लगे। जिस पर बाद में गश्ती दल के दारोगा जयशंकर सिंह ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाकर शराब पीने की जांच करायी। वही, विभागीय गाड़ी भी जब्त कर लिया गया है। बतादे की समरेंद्र वर्मा लंबे समय से सीतामढ़ी में कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed