फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Dancer dancing on DJ in marriage dies in Harsh firing Supaul

Bihar News: शादी में डीजे पर नाच रहे डांसर की हर्ष फायरिंग में मौत, मुंह में लगी गोली

Thu, 04 May 2023 01:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 May 2023 01:09 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक के मुंह में गोली लग गई। गोली लगते ही युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक नर्तकी के वेश में शादी समारोह के दौरान डांस कर रहा था।
 

विज्ञापन
Bihar News Dancer dancing on DJ in marriage dies in Harsh firing Supaul
डीजे पर नाच रहे नर्तकी और युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल में मरौना थाना क्षेत्र के गनौरा पंचायत स्थित मंगासिहौल गांव में बुधवार रात महेश यादव के पुत्र की शादी में डीजे पर नाच रहे डांसर की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई। युवक हाथ में कट्टा लिए डांस करते हुए दिख रहा था। हर्ष फायरिंग के दौरान डांसर के मुंह में गोली मार दी, शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया, तीन मई को गनौरा पंचायत के मंगासिहौल गांव निवासी महेश यादव के पुत्र की शादी थी। बारात जाने के दौरान डीजे की धुन पर युवक हाथ में कट्टा लिए डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांसर सुभाष सदा (22) जो कि डीजे ट्रॉली पर डांस कर रहा था, नीचे डांस कर रहे युवक ने फायरिंग कर दिया। गोली सीधे डांसर के मुंह में जा लगी, जिससे मौके पर ही डांसर की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महेश यादव के पुत्र की शादी बीते रात थी। जो बारात मंगासिहौल से परसौनी गांव जा रहा था। इसी दौरान ये घटना घटित हुई। मृत डांसर सुभाष सदा तीरयाही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जो शादी सहित अन्य कार्यक्रमों में अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए डांस किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मामले की जानकारी मिलते ही मरौना थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगासिहौल गांव में शादी समारोह के दौरान डांसर सुभाष सदा को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया, जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed