फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Dam broken in Sitamarhi, administration negligence on information about the leak

Bihar News : सीतामढ़ी में टूटा बांध, 15 गांव के लोग हुए प्रभावित; रिसाव की सूचना पर भी नहीं जागा था प्रशासन

Sun, 29 Sep 2024 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Sep 2024 09:31 PM IST
सार

Bihar : बागमती तटबंध में माउस होल से हो रहे रिसाव के कारण बांध टूट गया, जिससे 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बांध टूटने के बाद 30 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : Dam broken in Sitamarhi, administration negligence on information about the leak
सीतामढ़ी में टूटा बांध - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सीतामढ़ी में जिले के बेलसंड प्रखंड स्थित मधकौल गांव के समीप बागमती तटबंध में माउस होल से हो रहे रिसाव के कारण बांध टूट गया, जिससे 15 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे 30 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। प्रभावित गांवों में मधकौल के साथ-साथ जाफरपुर, पंडहिया, ओलीपुर, कंसार और बसौल प्रमुख हैं, जहां पांच फीट तक पानी घुस गया है। आने जाने वाले मुख्य सड़क के साथ ही ग्रामीण सड़कों पर पानी का बहाव तेज है। बाढ़ प्रभावित लोग छतों के साथ ही घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। इधर, एसडीआरएफ की टीम लोगों की रेस्क्यू में जुट गई है। लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

विज्ञापन


रिसाव की सूचना पर भी नहीं जागा प्रशासन 
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही मधकौल बांध में माउस होल से रिसाव की सूचना प्रशासन को दी गई थी। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रिसाव की जांच की, लेकिन तकनीकी टीम को सहायता के लिए चार घंटे तक नहीं भेजा। इस बीच, ग्रामीणों ने स्वयं रिसाव को रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन बिना उचित संसाधनों और जानकारी के वेलोग सफल नहीं हो सके। अंततः बांध टूट गया, जिसकी चपेट में आने से सैकड़ो घर जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बांध टूटने के बाद मची तबाही 
बांध टूटने के बाद 30 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। पानी का बहाव को है वह काफी तेजी से हो रहा है। बांध फिलहाल 50 फीट टूटा है लेकिन हालात यह है कि इसका दायरा बढ़ता ही जा रहा है। लोग ऊंचे स्थान की ओर निकल गए है। अभी भी सैकड़ो लोग फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के साथ साथ आसपास के लोग जुटे हुए है। बताया जा रहा है की सैकड़ो लोगो के घर डूब गए हैं, जिसके चलते उनके जिंदगी भर की कमाई भी उसी में बह गई हैं। सैकड़ो की संख्या में मवेशी भी बह गए है। हालांकि, कुछ मवेशियों का रेस्क्यू किया गया हैं। घर में रखे सारे समान को छोड़कर लोग ऊंचे स्थान पर अपने बच्चो को लेकर भाग रहे हैं। बांध टूटने के बाद से अब पानी का बहाव रून्नीसैदपुर प्रखंड के गांवों की ओर बढ़ रहा है, जिससे और अधिक गांवों को खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों की स्थिति चिंताजनक है, और उन्हें तत्काल राहत सामग्री की आवश्यकता है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को अब इस संकट का समाधान निकालने के लिए त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed