फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals torched in broad daylight in Sitamarhi Businessman shot, Bihar Police

Bihar News : व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मारी, एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Sun, 03 Sep 2023 12:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 03 Sep 2023 12:47 PM IST
सार

Bihar News : रविवार की सुबह मसाला व्यवसायी अपने दुकान पर जा रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा कर गोली मार दी। खेत में काम कर रहे लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर है। 
 

विज्ञापन
Bihar News : Criminals torched in broad daylight in Sitamarhi Businessman shot, Bihar Police
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक मसाला व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना कन्हौली थाना क्षेत्र के भलुआहा और सोनबरसा थाना के बीच सरेह स्थित मुशहरनिया गांव के समीप की है। गोली लगने के बाद मसाला व्यवसायी सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और आननफानन में उन्हें सीतामढ़ी अस्पताल ले गये। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल परिजनों ने मसाला व्यवसायी को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घायल मसाला व्यवसाय की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर महतो के पुत्र उमेश महतो (42) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 

Bihar News : Criminals torched in broad daylight in Sitamarhi Businessman shot, Bihar Police
मसाला व्यवसायी उमेश महतो का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम  
ग्रामीणों का कहना है कि तीन अज्ञात अपराधी नीले कलर के अपाची (बाइक) पर सवार थे। सुबह करीब 9:30 बजे मसाला व्यवसाय कन्हौली स्थित अपने दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उमेश महतो का पीछा किया और बीच सरेह में उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही उमेश महतो जमीन पर गिर पड़े, फिर बाइक सवार अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें दो गोली लगी है जिसमें एक गोली बायीं तरफ सीने में है।

खेत में काम कर रहे मजदूरों ने पहुंचाया अस्पताल 
घटनास्थल के आसपास के खेतों में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिलाओं और मजदूर गोली की आवाज सुनकर उधर दौड़ पड़े। आननफानन में उनलोगों ने घायल उमेश महतो को ऑटो में लादकर अस्पताल ले गये। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें दो गोली लगी है। फिलहाल सोनबरसा थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह और कन्हौली थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed