{"_id":"6853b53688d93d66080918e2","slug":"bihar-news-criminals-shot-youth-patna-bihar-police-investigation-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में पोलो रोड पर फायरिंग: बाल-बाल बचा युवक; तेजस्वी बोले- हाईसिक्योरिटी जोन में खूंखार अपराधी, PM मोदी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में पोलो रोड पर फायरिंग: बाल-बाल बचा युवक; तेजस्वी बोले- हाईसिक्योरिटी जोन में खूंखार अपराधी, PM मोदी...
Thu, 19 Jun 2025 12:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:29 PM IST
सार
Bihar : बेखौफ अपराधियों ने छिनतयी के दौरान एक युवक पर गोलीबारी की। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई, लेकिन इस घटना को तेजस्वी यादव ने खुद पर लेते हुए सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा है कि आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गयी है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव का सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स पर दिन दहाड़े गोली चला दी। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड की है। पीड़ित की पहचान कौशल नगर निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई, लेकिन इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला किया है।
विज्ञापन
निशाना चूकने से बच गई जान
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि राहुल नाम का एक चालक पैदल ही जा रहा था। तभी अचानक अपराधी उस पर गोली चलाने लगे। गोली की आवाज सुनकर वहां दौड़कर वहां से फरार हो गया। तब तक आसपास के लोग भी उधर दौड़ पड़े। पुलिस का कहना है कि अपराधी ने राहुल पर गोली चलाई थी, लेकिन निशाना चूक जाने की वजह से वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सचिवालय थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : गोरखपुर-पाटलिपुत्रा वंदे भारत का शेड्यूल जारी, जानिये बिहार के किस-किस जगह होगा इस ट्रेन का ठहराव
विज्ञापन
450 रुपये छिनने के लिए की फायरिंग
घटना के संबंध में एयरपोर्ट थानाध्यक्ष का कहना है कि राहुल किसी डॉक्टर का चालक है। वह रोज की तरह आज भी पैदल ड्यूटी जा रहा था। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उससे छिनतई करने लगे। उसके पास लगभग 450 रुपये थे। बाइक पर सवार अपराधियों में से एक जल्दी से बाइक से उतरा और राहुल से छिनतई करने लगा। विरोध करने पर उसने फायरिंग भी की। तभी आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर अपराधी बाइक से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना की गश्ती पुलिस और हवाई अड्डा थाने की पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गई। तब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अपराधी उसके 450 रुपये छिनकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : गोरखपुर-पाटलिपुत्रा वंदे भारत का शेड्यूल जारी, जानिये बिहार के किस-किस जगह होगा इस ट्रेन का ठहराव
तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार पर हमला किया है। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि- आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गयी है। NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ ही दूरी पर जहां राज्यपाल आवास राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है वहाँ ख़ूंख़ार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे है। ख़बरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? वैसे भी कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे है इसलिए गोदी मीडिया को सकारात्मक छवि बनाए रखनी है।