फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals shot seven people many died bhojpur bihar police murder case

Bihar: शादी समारोह में अपराधियों ने सात लोगों को मारी गोली, दो लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर; जानिए मामला

Mon, 21 Apr 2025 09:54 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Apr 2025 09:54 AM IST
सार

Bhojpur News: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हथियार से लैस होकर आए अपरधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। भोजपुर एसपी खुद मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहे।

विज्ञापन
Bihar News : Criminals shot seven people many died bhojpur bihar police murder case
गोलीबारी में दोनों युवकों ने गंवाई अपनी जान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुर में एक शादी समारोह में पूर्व से चले आ रहे विवाद के कारण अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात केे बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जुट गई। घटना रविवार रात अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार देर रात दूल्हे की गाड़ी से साइड लेने को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने इस समारोह में तूल पकड़ लिया। इसी दौरान, गांव के कुछ अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मरने वालों में लहरपा गांव के सुरेंद्र यादव का 23 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार और संजय सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शामिल थे। घायलों में पंकज कुमार (30), अप्पू कुमार (18) और अक्षय कुशवाहा (20) समेत पांच लोग शामिल हैं। इन सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जांच में जुटी भोजपुर पुलिस
घटना के प्रत्यक्षदर्शी पंकज कुमार ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां विवाद बढ़ गया और अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। वहीं जख्मी युवक के परिजन प्रवीण कुमार ने बताया कि मेरा भाई गांव के एक शादी समारोह में खाना परोस रहा था। इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर गांव के कुछ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें मेरे भाई को भी गोली लग गई। भोजपुर एसपी राज और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar Police: आरा-भभुआ के सिपाहियों की दोस्ती में मोबाइल कॉल बना 'जहर'; साथी ने सिपाही को क्यों मारा?
दो साल पहले से चल रहा विवाद 
भोजपुर आईटी सेल के डीएसपी सैफ मुर्तजा ने कहा कि पूर्व के विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि यह घटना पूर्व के विवाद को लेकर हुआ है। दो साल पहले मुखिया पुत्र बबलू सिंह को गोली मारकर जख्मी किया गया था, जिसके बाद आज इस घटना को बदले के रूप में अंजाम दिए जाने की शंका है।  पुलिस का कहना है कि आज जिन दो लोगो की हत्त्या हुई है वह पूर्व में गोली मारकर जख्मी करने के मामले में जेल जा चुके हैं। घटना के बाद गांव से ले कर सदर अस्पताल तक कई थाना की पुलिस पहुंच घटना की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed