फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals seen live shooting Nilesh Mukhiya, CCTV footage, condition critical

Bihar News : गली नंबर 66 से निकली दो बाइक, नीलेश मुखिया की कार घूमने लगी तो चार में से एक ने उतरकर की फायरिंग

Mon, 31 Jul 2023 05:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 31 Jul 2023 05:09 PM IST
सार

Bihar : निशाना सही लगा या नहीं, यह देख कर रुक-रुक कर गोली मारी गई नीलेश मुखिया को। बीच सड़क पर। दो बाइक वालों ने कार घुमाते समय नीलेश को गोली मारी। पीछे दर्जनों गाड़ियों पर सैकड़ों लोग होंगे, लेकिन सब या तो छिप गए या भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals seen live shooting Nilesh Mukhiya, CCTV footage, condition critical
नीलेश मुखिया को गोली मारने का लाइव फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बिहार में सबसे ज्यादा चर्चित नीलेश मुखिया गोलीकांड का लाइव फुटेज सामने आया है। इसे देखने पर स्पष्ट पता चल रहा है कि दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिसिया जांच में पता चला कि चारों अपराधी कुर्जी इलाके के गली नंबर 66 से निकले थे। एक काले रंग की बाइक थी तो दूसरी लाल रंग की। दो बाइक पर सवार चारों अपराधियों ने हेलमेट पहन रखा था। करीब 10 मिनट तक अपराधियों ने नीलेश मुखिया की रेकी की। इसके बाद इसी दौरान कुर्जी मोड़ से कुछ दूर पहले टर्निंग पर जैसे ही नीलेश मुखिया की स्वीफ्ट कार धीरे हुई, अचानक काले रंग की बाइक से एक अपराधी उतरा और बैक टू बैक 5 गोली चलाई। इसमें से चार गोली नीलेश मुखिया को लगी। CCTV फुटेज से प्रतीत हो रहा है कि नीलेश मुखिया कार में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। कार का शीशा गिरा हुआ था। 

विज्ञापन


11 सेकंड में बैक टू बैठ 5 गोली चलाई
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, मोड़ पर टर्न लेने के लिए कार स्लो हो गई। इसी बीच काले रंग की के पीछे बैठा अपराधी उतरा। कमर से पिस्टल निकालकर कार के पास पहुंचा और शीशे में सटकार गोलियां चलाने लगा। महज 11 सेकंड में पिस्टल से लगातार 5 राउंड गोली चलाने के बाद वह फिर बाइक पर बैठ गया। फायरिंग के वक्त लाल रंग की बाइक ठीक उसके बगल में खड़ी थी। गोली मारते ही दोनों अपराधी साईं मंदिर की ओर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज को गौर से देखने पर ऐसा लगता है कि कार में कुल चार लोग बैठे थे। ड्राइवर, ड्राइविंग सीट के बगल में नीलेश मुखिया और पीेछे की सीट पर दो युवक। 
विज्ञापन


पीछे वाली सीट से दो लोग बाहर निकले
नीलेश मुखिया को जैसे ही गोली लगी उनकी कार की पीछे वाली सीट से दो लोग बाहर निकले। इसके बाद आननफानन में नीलेश मुखिया को कुर्जी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। लेकिन यहां से उन्हें रुबन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर है। हालात बिगड़े नहीं इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed