{"_id":"65f95588c8040f39120dc943","slug":"bihar-news-criminals-robbed-rs-1-5-lakh-from-csp-center-of-sbi-bank-in-bhojpur-bihar-police-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : अपराधी एसबीआई बैंक के सीएसपी केन्द्र से डेढ़ लाख रुपए लूटे, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी ले गये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : अपराधी एसबीआई बैंक के सीएसपी केन्द्र से डेढ़ लाख रुपए लूटे, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी ले गये
Tue, 19 Mar 2024 04:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 19 Mar 2024 04:42 PM IST
सार
Bihar : सीएसपी खुलते ही तीन हथियारबंद अपराधी सीएसपी पर पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। उन अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपए नगद, लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित कई अन्य सामान लूट लिये।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भोजपुर में दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर एसबीआई बैंक के सीएसपी केन्द्र में लूटपाट की। घटना धोबहा थाना क्षेत्र के सारसिवान बाजार स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन की संख्या में हथियार बंद अपराधी अचानक वहां पहुंचे और हथियार दिखाकर सीएसपी संचालक से डेढ़ लाख रुपए नगद, लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित कई अन्य सामान लूट लिये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पहले रुपया निकालने के बहाने से आकर किया रेकी
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि धोबहा थाना क्षेत्र के सारसिवान बाजार स्थित एसबीआई बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र पर अपराधियों ने SBI ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से डेढ़ लाख रुपए हथियार के बल पर लूट लिये। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सोनू कुमार यादव ने बताया कि एक व्यक्ति आया और बोला कि पंजाब नॅशनल बैंक का अकाउंट है, दस हजार निकल जाएगा? फिर उसने कहा कि ज्यादा नहीं निकलेगा? उसके इस सवाल पर सोनू कुमार यादव ने ना में जवाब दिया। फिर वह वहां से चला गया।
विज्ञापन
वापस लौटे हथियार लेकर
सोनू कुमार ने कहा कि कुछ देर के बाद वह शख्स तीन की संख्या में आया। अब उसके पास हथियार भी था। वहां पहुँचते ही तीनों लूटपाट करने लगे। हथियार के बल पर तीनों ने डेढ़ लाख रुपया, मोबाइल और लैपटॉप के साथ बैग भी लेकर भाग गये।
विज्ञापन
अपराधियों ने मास्क लगा रखा था
संचालक ने बताया कि अपराधी मेरी बाइक का पीछा करते हुए आए थे। इसके बाद शटर को गिराकर पैसे लेकर फरार हो गये। सोनू कुमार ने बताया कि सभी अपराधी मास्क लगाए हुए थे। 2020 से इस गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।सोनू कुमार ने बताया कि वह उन सभी अपराधियों को देखने पर पहचान लेंगे।