{"_id":"666c7367622105fa5d080f30","slug":"bihar-news-cpim-leader-shot-dead-in-khagaria-bihar-police-engaged-in-investigation-begusarai-news-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार में सीपीआईएम नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार में सीपीआईएम नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 14 Jun 2024 10:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:14 PM IST
सार
Bihar : सीपीआईएम नेता अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही एक बाइक पर दो अपराधी पीछे से ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इस गोलीबारी में सीपीआईएम नेता को एक गोली सीने में लग गई। गोली लगते ही सीपीआईएम नेता बेहोश होकर वहीं पर गिर गए।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में बेंखौफ अपराधियों ने एक सीपीआईएम नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना खगड़िया जिला के मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर रोड के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के मारर गांव निवासी शंभू कुमार सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि शंभू सिंह अपने बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में ही एक बाइक पर दो अपराधी पीछे से ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। इस गोलीबारी में शंभू कुमार सिंह को एक गोली सीने में लग गई। गोली लगने के बाद शंभू सिंह बेहोश होकर वहीं पर गिर गए। आसपास के लोगों ने आननफानन में उन्हें पास के अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। तबतक परिजन भी वहां पहुँच गये और फिर वेलोग उन्हें बेगूसराय ले गये, जहां कुछ ही देर में शंभू कुमार सिंह की मौत हो गई। शंभू सिंह की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के सदर अस्पताल में भारी संख्या में सीपीआईएम के नेता पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
पेशे से थे प्राइवेट अमीन
घटना के संबंध में खगड़िया के सीपीआईएम लोकसभा प्रत्याशी संजय सिंह और बेगूसराय के सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि शंभू सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उन्हें बेगूसराय लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पेशे से वह प्राइवेट अमीन थे और साथ ही साथ सक्रिय सीपीआईएम नेता भी थे। उन्होंने बताया है कि यह गांव में अच्छे समाज से भी थे। लोगों के बीच इनका व्यवहार बेहतर रहता था।
विज्ञापन