फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cousin killed his sister and brother in Patna; love affair; Bihar News Updates

Bihar News : चचेरे भाई के साथ अपनी बहन को लिपटा देखा तो बौखलाया; पटना के बिहटा में डबल मर्डर

Fri, 30 Aug 2024 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 Aug 2024 09:53 AM IST
सार

Patna News : दानापुर अनुमंडल 2 डीएसपी पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद आरोपित भाई विशाल कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Cousin killed his sister and brother in Patna; love affair; Bihar News Updates
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बिहटा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को भाई ने अपनी बहन को अपने प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा तो उसने बोतल फोड़कर दोनों के पेट में गोद डाला। घटनास्थल पर ही बहन और उनके प्रेमी की मौत हो गई। यह घटना पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के कुंजवा गांव की है। डबल मर्डर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


परिवार ने समझाया लेकिन दोनों नहीं मानें 

बताया जा रहा है कि बिहटा थाना क्षेत्र के आजमा गांव निवासी अविनाश कुमार उर्फ रोशन (22) और प्रतिमा रानी (18) दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अविनाश कुमार, प्रतिमा रानी को घर पर पढ़ने जाता था और इसी क्रम में दोनों के बीच प्रेम बढ़ने लगा। इस बीच दोनों छुप-छुप कर एक दूसरे से मिलने लगे। इस बात की भनक परिवार के लोगों को लग गई। परिवार के लोगों को इन दोनों की हरकत अच्छी नहीं लगी। परिवार के लोगों के बीच बैठकर इन दोनों को समझाया गया। इसके बावजूद भी इन दोनों का मिलना जुलना कम नहीं हुआ। बल्कि छुप-छुपकर दोनों मिलने लगे। 

विज्ञापन


विशाल ने दोनों को एक दूसरे से लिपटे हुए देखा

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की अहले सुबह अविनाश कुमार अपनी प्रेमिका प्रतिमा रानी से अपने घर के ठीक बगल में एक खंडहर नुमा मकान में मिलने पहुंचा था। दोनों आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। किसी तरह इस बात की भनक प्रतिमा रानी के भाई विशाल कुमार को लग गई। विशाल को इसकी भनक लगते ही वह आग बबूला हो उठा और अपनी बहन और उसके प्रेमी को मार डालने की एक योजना बनाई। जब वह वहां पहुंचा तो दोनों को  एक दूसरे से लिपटे हुए थे। यह देखकर विशाल से रहा नहीं गया और उसने एक बोतल उठाकर अपनी बहन और उसके प्रेमी के पेट में गोद डाला। विशाल मौके से फरार हो गया। जब इस बात की भनक लोगों को लगी तो लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर अनुमंडल 2 डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपित भाई विशाल कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed