फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police: 3 criminals shot in a police encounter in Gopalganj, accused of doing dirty things with a girl

Bihar Police: पुलिस मुठभेड़ में तीन दरिदों को लगी गोली, तीनों पर यूपी की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 29 Apr 2025 08:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Apr 2025 08:56 AM IST
सार

Gopalganj News: 17 साल की लड़की के साथ सासामुसा रेलवे स्टेशन पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद लड़की ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar Police: 3 criminals shot in a police encounter in Gopalganj, accused of doing dirty things with a girl
तीनों अपराधियों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज में उत्तर प्रदेश की 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों और बिहार पुलिस की टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। सोमवार मध्य रात्रि को कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया चवर के समीप पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन, तीनों ने पुलिस को देखते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोलीबारी की। इसमें तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। तीनों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस को देखते ही गोलीबारी करने लगे तीनों
इधर, मुठभेड़ की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पेटभरिया चंवर के पास छिपे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस तीनों को पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखते ही तीनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोलीबारी की। इस दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के पास से देसी कट्टा, रिवॉलवर और कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन

यूपी ने युवती ने लगाई थी गुहार
आपको बता दें कि अपने लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराने उत्तरप्रदेश से आई किशोरी (17 वर्ष) के साथ सासामुसा रेलवे स्टेशन पर तीन आरोपियों ने सोमवार की सुबह हैवानियत किया था। दरिंदों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की और शरीर पर जगह-जगह नाखून से नोंच डाला। इतना ही नहीं, कान और नाक से सोने के गहने भी छीन लिए। जख्मी किशोरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहनेवाली है। वह श्यामपुर में पिता का इलाज कराने के बाद ट्रेन से घर लौटने के लिए रविवार की रात सासामुसा स्टेशन पहुंची। ट्रेन छूट जाने की वजह से वह रात में स्टेशन पर ही रुकी हुई थी। इसी दौरान उसके साथ तीनों ने ऐसा किया था। इसके बाद पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed