फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Councilor's son murdered in Buxar, people said- accused shot him in land dispute; Bihar Police

Bihar: महज दो डिसमिल जमीन के लिए पार्षद के बेटे की हत्या, लोगों ने कहा- न्याय नहीं मिला तो आरोपी ने मारी गोली

Wed, 30 Oct 2024 02:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Oct 2024 02:22 PM IST
सार

Buxar News: नावानगर थानाध्यक्ष नन्दू कुमार ने बताया कि घटना के पीछे लगभग 20 वर्षों से चले आ रहे आपस के पाटीदार में जमीन विवाद है, मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इस मामले में वर्ष 2022 में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ था और कुछ लोग जेल भी गए थे।

विज्ञापन
Bihar News: Councilor's son murdered in Buxar, people said- accused shot him in land dispute; Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में वर्षों से चली आ रही जमीन विवाद खुनी संघर्ष का रूप ले लिया। देखते ही देखते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  जानकारी के अनुसार केसठ के वार्ड पार्षद विद्यावती देवी की 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी अपने दरवाजे पर खड़े था। उसी समय उसके पाटीदार पहुंचे व गोलियों से भून डाला। गोली लगने से घायल युवक मंडल तिवारी को परिजनों व ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने के बाद आरा ले जाया गया। युवक के शरीर में एक साथ कई गोलियां लगने से इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक घटना से पीड़ित परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी
घटना पहले के विवाद में बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार कोर्ट व पुलिस से जब न्याय नहीं मिला इस परिस्थिति में आरोपी ने इस तरह के घटना को अंजाम दिया है। घटना के सुचना पर पहुंचे नावानगर थानाध्यक्ष ने मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अभी कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को शांत कराया गया था। वही घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुँच गई है। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी स्वयं घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन


20 साल से चल रहा था जमीन विवाद
नावानगर थानाध्यक्ष नन्दू कुमार ने बताया कि घटना के पीछे लगभग 20 वर्षों से चले आ रहे आपस के पाटीदार में जमीन विवाद है, मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इस मामले में वर्ष 2022 में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ था और कुछ लोग जेल भी गए थे। उन्होंने बताया की अभी कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसमें दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराये थे लेकिन आज सुबह आरोपी सुनील तिवारी द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया गया।  घटना के बाद से आरोपी फरार हैं वही गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed