फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Constable killed his wife in Patna: Surrendered after the crime: Bihar Police investigation

Bihar Police: सिपाही ने अपनी पत्नी को मार डाला, थाना कैंपस के कमरे में पड़ा था शव; दो दिन पहले कुंभ से आए थे

Sat, 22 Feb 2025 10:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Feb 2025 10:10 AM IST
सार

Patna News: महिला की हत्या की सूचना मिलते ही सदर एएसपी पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ आरोपी सिपाही के आवास पर पहुंचीं। उन्होंने कमरे में लगा ताला खुलावाया तो सब लोग हैरान रह गए। कमरे में सिपाही की पत्नी की लाश पड़ी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Constable killed his wife in Patna: Surrendered after the crime: Bihar Police investigation
सिपाही पति दीपिका भारती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सिपाही ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने पत्नी के शव को कमरे में लॉक कर फरार हो गया। पीरबहौर थाना कैंपस के क्वार्टर के कमरे में महिला के शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसके आवास (पीरबहोर थाना कैंपस) पर गई। सदर एएसपी पीरबहोर थाने की पुलिस के साथ पहुंचीं। उन्होंने कमरे में लगा ताला तोड़वाया तो सब लोग हैरान रह गए। कमरे में सिपाही की पत्नी दीपिका भारती की लाश पड़ी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ही प्रयागराज से आए थे दोनों
बताया जा रहा है आरोपी धनंजय पुलिस लाइन में पोस्टेड है और 2011 बैच का सिपाही है। दो दिन पहले पति-पत्नी प्रयाग राज कुंभ स्नान कर के लौटे थे। दोनों की एक छोटी 5 साल की बच्ची है। कुंभ जाने से पहले बेटी को दोनों ने नानी के घर भेज दिया था। वही 2016 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों पति पत्नी पीरबहोर थाना के पीछे सरकारी क्वार्टर के द्वितीय तल्ला में रहते थे। वही मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची तो देखा कि ताला लगा हुआ है। इसके बाद ताला तोड़कर टीम अंदर गई और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
टाउन ASP दीक्षा ने आरोपी धनंजय कुमार सिंह फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत दीपिका भारती के मायके वालों को सूचना भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed