फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishor's party Bihar Badlaav Rally today, Gandhi Maidan, Jansuraj, Assembly elections

Bihar News : मैंने मदद नहीं की होती तो नीतीश कुमार अब तक... प्रशांत किशोर ने अपनी रैली में किया बड़ा दावा

Fri, 11 Apr 2025 06:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 11 Apr 2025 06:33 PM IST
सार

Jansuraj Party: जन सुराज पार्टी के संरक्षक पटना में 10 लाख लोगों को जुटाने वाले थे। भीड़ वैसी नहीं जुटी। पौने चार घंटे देर से मंच पर आए और बोलना शुरू किया तो सीएम नीतीश कुमार के बारे में बोल गए कि मैं नहीं होता तो वह 15 साल पहले संन्यास ले चुके होते।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishor's party Bihar Badlaav Rally today, Gandhi Maidan, Jansuraj, Assembly elections
अपना संबोधन देते प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनुसराज पार्टी के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में आज 'बिहार बदलाव रैली' की। कई जिलों से बस और कार में लोग आए। रैली में पार्टी के वरीय नेताओं के बाद प्रशांत किशोर अपना संबोधन दिया। मंच पर करीब पौने चार घंटे लेट पहुंचे प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने तानाशाही कर मुझे जेल में डाला था। लेकिन, कोर्ट ने मुझे न्याय दिया और बाइज्जत बरी कर दिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज से 10 दिन बाद मैं यहीं से 'बिहार बदलाव यात्रा' पर निकलने वाला हूं। इस दौरान फिर से आप सबके बीच आऊंगा। हर पंचायत में जाकर विकसित बिहार की योजना आप लोगों के साथ शेयर करूंगा।

विज्ञापन


पीके ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि 2015 में मैने नीतीश कुमार की मदद नहीं की होती तो वह राजनीति से संन्यास ले चुके होते। आज वह बहुत होशियार बन रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, वह बिहार के बदलाव की आंधी को रोक नहीं पाएगी। इतना ही नहीं पीके ने अपनी रैली में भीड़ कम होने का दोष भी सरकार पर मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि निकम्मी सरकार और प्रशासन के कुप्रबंधन के कारण दो लाख से अधिक लोग गांधी मैदान नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Prashant Kishor's party Bihar Badlaav Rally today, Gandhi Maidan, Jansuraj, Assembly elections
रैली में खाली कुर्सियों को देखकर जनसुराज के विरोधी सवाल उठा रहे। - फोटो : अमर उजाला

मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए लोग
इधर, पीके के संबोधन से पहले जनसुराज के दावा किया था कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और बिहार की राजनीति में बदलाव लाएगी। दावा यह भी किया गया था कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग आएंगे। लेकिन, शाम चार बजे तक 50 हजार लोगों की भीड़ भी नहीं जुट पाई थी। कुर्सियां खाली नजर आईं और ड्रोन से वीडियो बनाकर भी प्रशांत-विरोधियों ने हमला बोला। भीड़ कम होने के सवाल पर जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुरुवार को मौसम खराब होने के कारण हजारों लोग नहीं आ पाए। लोग धूप होने के कारण गांधी मैदान में ही पेड़ों के नीचे बैठे रहे। आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी न हो, इस कारण हमलोगों ने दो बजे से कार्यक्रम करने का फैसला लिया। अब बिहार की जनता ने बता दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनसुराज बड़ा बदलाव लाएगी। 



 

Bihar News: Prashant Kishor's party Bihar Badlaav Rally today, Gandhi Maidan, Jansuraj, Assembly elections
जनसुराज के कार्यकम में आए लोग। - फोटो : अमर उजाला
खाली कुर्सियों के सवाल पर जनसुराज ने यह कहा

इससे पहले जनसुराज की रैली में खाली कुर्सियों के सवाल पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कहना था कि बिहार के हर जिले से लाखों लोग आए हैं। हजारों लोग अभी भी आ रहे हैं। जनसुराज की ओर से एक वीडियो भी शेयर किया गया। इस वीडियो के जरिए बताया गया है कि हजारों लोग बायपास और गांधी सेतु पर जाम में फंसे हुए हैं। लोग अभी आ ही रहे हैं। यह ऐतिहासिक रैली हो गई है। 


चुनावी साल में प्रशांत किशोर की पहली रैली
शुक्रवार को बिहार के चुनावी साल में प्रशांत किशोर की पहली रैली थी, जिसका नाम 'बिहार बदलाव रैली' दिया गया। यानी, बिहार चुनाव में बदलाव होना है या नहीं। अब यही पोस्टर पीके के लिए मुसीबत बन सकता है, क्योंकि प्रशांत किशोर का विरोध करने वाले उसी के बहाने इनकी भीड़ के दावे का मजाक उड़ा रहे हैं। राजद ने तो तेजस्वी यादव की सामान्य सभा बनाम प्रशांत किशोर की रैली का बाकायदा एक वीडियो भी जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में क्या कर सकेंगे, कल ही फैसला; जन सुराज ने खुद किया ऐसा दावा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed