फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cold increased due to westerly wind in Bihar, know the weather condition: fog, weather of Patna

Bihar News: बिहार में पछुआ हवा की एंट्री ने बढ़ाई ठिठुरन, चार डिग्री तक गिरेगा पारा; जानिए मौसम का हाल

Tue, 31 Dec 2024 09:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 31 Dec 2024 09:15 AM IST
सार

मौसम विभगा के अनुसार, 31 दिसंबर और एक जनवरी को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बढ़ते ठंड में सावधान रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Bihar News: Cold increased due to westerly wind in Bihar, know the weather condition: fog, weather of Patna
बिहार में ठंड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में उत्तरी पछुआ हवा की एंट्री होने के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटें में पटना समेत कई जिलों में दिन का पारा आठ डिग्री तक गिर गया। 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई। बिहार में भी इसका असर पड़ा है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को बढ़ते ठंड में सावधान रहने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


33 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बिहार के 33 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा मोतिहारी में 7.7 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पटना में 6.6 डिग्री, मधुबनी 6.1, दरभंगा में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन तक अधिक ठंड का एहसास होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed