फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CNG gas tanker leaked in Patna, when there was panic, the fire brigade team reached

Bihar News: दिवाली के दिन टला बड़ा हादसा, पटना में सीएनजी गैस का टैंकर लीक; फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

Thu, 31 Oct 2024 01:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 31 Oct 2024 01:39 PM IST
सार

सीएनजी गैस से भरा एक टैंकर नौबतपुर से चलकर पटना बाइपास जा रहा था। इसी क्रम में वाल्मी के नजदीक अचानक गैस लीक होना शुरू हो गया। गैस लीक होता देख टैंकर का ड्राइवर गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: CNG gas tanker leaked in Patna, when there was panic, the fire brigade team reached
टैंकर से गैस रिसाव पर काबू पाया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दीपावली के दिन एक बड़ी हादसा होने से बाल बाल बच गई। नौबतपुर से चलकर पटना बाईपास जा रही सीएनजी टैंकर से अचानक गैस लीक होना शुरू हो गया। गैस के लीक होते ही आसपास लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। टैंकर के ड्राइवर ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते गाड़ी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने किसी तरह लीक हो रही गैस पर काबू पाया। इस बीच मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। स्थानीय लोगों ने इसे गैस के टैंकर के ड्राइवर की और गेल इंडिया कंपनी की लापरवाही बताई है।

विज्ञापन


10 किलो के आसपास गैस हवा में उड़ गई
सूचना मिलते ही वाल्मी कैंपस में खड़े अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंचकर गैस पर काबू पाया। इस बीच सूचना मिलते ही गेल इंडिया कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लीक हो रही गैस को ठीक किया। गेल इंडिया के जनरल मैनेजर एके सिन्हा ने बताया कि जॉइंट में कहीं से फाल्ट होने के कारण अचानक गैस लीक होने लगी थी। उन्होंने बताया कि लगभग 10 किलो के आसपास गैस हवा में उड़ गई। उन्होंने बताया कि हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
नौबतपुर से चलकर पटना बाइपास जा रहा था
बताया जा रहा है कि सीएनजी गैस से भरा एक टैंकर नौबतपुर से चलकर पटना बाइपास जा रहा था। इसी क्रम में वाल्मी के नजदीक अचानक गैस लीक होना शुरू हो गया। गैस लीक होता देख टैंकर का ड्राइवर गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस बीच लोगों ने इसकी सूचना अग्नि दस्ते गाड़ी को दी। इस मामले को लेकर अग्नि दस्ते के अधिकारी कुमार अर्णव ने बताया कि एक बड़ी, एक छोटी और मोटरसाइकिल से अग्नि दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंचकर लगभग आधा घंटा के अंदर लीक हो रही गैस पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि एसएस ट्यूब के फेल हो जाने के कारण अचानक गैस लीक होने लगी थी। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने बैरिकेटिंग करके लीक हो रही गैस पर काबू पाया। इस बीच यातायात लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि अगर किसी कारण बस दीपावली के अवसर पर थोड़ी सी चूक होती तो राजधानी पटना में यह एक काफी बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed