फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar slip of tongue in nawada lok sabha election seat pm narendra modi live bihar

Nitish Kumar : पीएम मोदी की सभा में बिहार के सीएम की जुबान फिसली; नीतीश बोले- चार हजार से ज्यादा सांसद...

Sun, 07 Apr 2024 12:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 07 Apr 2024 12:15 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : नवादा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई। वह पीएम मोदी की सरकार के लिए सांसदों की संख्या चार हजार से ज्यादा बता दी।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar slip of tongue in nawada lok sabha election seat pm narendra modi live bihar
पीएम मोदी की सभा में सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नवादा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। पीएम मोदी से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बातें रखीं। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ को याद कराया। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान भी एक बार फिसली। उन्होंने कहा-  "आदरणीय प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर तो आगे रहबे करेंगे। पांच साल में कोई दिक्कत नहीं। हमको पूरी उम्मीद है कि चार... चार हजार से ज्यादा एमपी रहेंगे इनके पक्ष में। हम यही अनुरोध करने आएं हैं। पूरा दीजिए।"  देश में 543 संसदीय क्षेत्र हैं और इतने ही सांसद चुने जाते हैं। बिहार में चालीस सीटें हैं। पीएम मोदी ने इस बार 400 पार का लक्ष्य रखा है, लेकिन मुख्यमंत्री 400 की जगह चार हजार बोल गए।
विज्ञापन


लालू-राबड़ी निशाने पर, बोले- पति-पत्नी केवल राज करते थे, काम नहीं

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी यहां पधारे हैं। आप सब जानते हैं कि विवेक ठाकुर जरूर भारी मतों से जीतेंगे। आपको बता दूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के लिए बहुत काम कर रही है। नीतीश कुमार ने कहा कि कम उम्र के लोग पुरानी बातों को भूल गए हैं। आप अपने बाल बच्चों को याद करवा दीजिए कि 2005 के पहले क्या हाल था? जरा उन्हें बताइए कि पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। आने जाने का रास्ता तक नहीं था। इसको भूलिएगा मत। उनलोगों को 15 साल मिला था। क्या काम किए थे? पति-पत्नी मिलकर केवल राज करते रहे। एक भी काम नहीं किया। पहले की स्थिति के बारे में लोगों को बताइए कि कैसा हाल था। इसके बाद हमलोगों की सरकार ने काफी काम किया। विकास किया। पहले हिन्दू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा होता था। 2005 के बाद कोई झगड़ा नहीं हुए। मुस्लिम भाइयों से अपील है कि भूलियेगा मत। जो काम किया उसको वोट दिया। हमलोग रात-दिन काम कर रहे हैं। पहले स्वास्थ्य का क्या हाल था? एक महीना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 39 लोग आते थे। किसी का इलाज नहीं होता था।

विज्ञापन


तेजस्वी भी निशाने पर, बोले- सारा काम हम किए, वह घूमकर भ्रम फैला रहा
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले बिजली और शौचालय की क्या स्थिति थी? इसके बाद हमलोग आए तो सब ठीक करवाए। लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। हमलोग आए तो कितना नौकरी दिए। 20 लाख रोजगार का वादा निभाने का काम कर रहे हैं। अभी तक पांच लाख लोगों को रोजगार मिल गया है। 10 लाख सरकारी नौकरी का भी वादा हमलोग निभाने जा रहे। केंद्र सरकार भी काफी मदद कर रही है। पीएम मोदी जो बिहार और देश में काम करवा रहे, उसको जरूर याद रखियेगा। पीएम मोदी का दसवां साल चल रहा है। आगे भी पांच साल तो जरूर रहेंगे। इसके कोई दिक्कत नहीं है। हमलोग हर तरह का काम कर रहे हैं। एक-एक जगह कोई समस्या हो रही, उन सब जगह को हमलोग देख रहे हैं। पहले कितना कम लड़के और लड़कियां पढ़ती थी? अब कितना पढ़ रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिन के लिए लोग मेरे साथ आए। एक बार हम गलती से उसको कुछ दिन के लिए लाए। अब वह सब जगह घूम-घूमकर कहा रहा है कि सारा काम हम किए। हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम अब कहीं नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed