फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar returns from Delhi; Claimed to win the floor test; NDA, JDU, BJP

Bihar News : दिल्ली से लौटकर सीएम नीतीश का बड़ा एलान; बोले- अब कभी यह काम नहीं करेंगे, फ्लोर टेस्ट जीतेंगे हम

Thu, 08 Feb 2024 06:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 08 Feb 2024 06:15 PM IST
सार

दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से बिहार के विकास के मुद्दे पर चर्चा के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बारे में चिंता न करें। हम इसके लिए काम कर रहे हैं। 2005 से बिहार का विकास हो रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar returns from Delhi; Claimed to win the floor test; NDA, JDU, BJP
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस पटना लौट चुके हैं। दिल्ली में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की। पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि हम (भाजपा और जदयू) पहले भी एक साथ थे। बीच में दो बार मैं "इधर-उधर" गया था। लेकिन, अब एक बार फिर मैं "उधर" (एनडीए में) आ गया हूं। अब मैं स्थायी रूप से यहीं रहूंगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम नीतीश बोले- हमारे बारे में चिंता न करें
वहीं फ्लोर टेस्ट के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सब तरफ से बातचीत हो रही है कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ ठीक है। हमलोग आराम से बहुमत साबित कर लेंगे। वहीं दिल्ली में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से बिहार के विकास के मुद्दे पर चर्चा के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बारे में चिंता न करें। हम इसके लिए काम कर रहे हैं। 2005 से बिहार का विकास हो रहा है। तब से काम चल रहा है। इसलिए, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी चर्चाएं काफी अच्छी तरह से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

Bihar News: CM Nitish Kumar returns from Delhi; Claimed to win the floor test; NDA, JDU, BJP
भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को शॉल भेंट करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

सीएम बोले- अब ऐसा कभी नहीं करेंगे
पटना आने से पूर्व सीएम नीतीश कुमार पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश कुमार उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ वक्त गुजारा। दिल्ली में भी मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि हमने एनडीए को दो बार छोड़ा होगा, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं करेंगे। अब कभी नहीं। हम यहीं बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed