फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : CM Nitish Kumar GAD Bihar tranfer list today, Bihar administrative service officer bas transfer

Bihar News : थोड़े अंतराल के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एकमुश्त फिर बड़ी तादाद में तबादलों की सूची जारी

Sat, 07 Oct 2023 04:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Oct 2023 04:16 PM IST
सार

Bihar News : थोड़े अंतराल के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एकमुश्त फिर बड़ी तादाद में तबादलों की सूची जारी की है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के इस तबादले में किस अफसर को कहां से कहां भेजा गया है, पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar GAD Bihar tranfer list today, Bihar administrative service officer bas transfer
पटना सचिवालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को अफसरों से संबंधित तीन अधिसूचनाएं जारी की। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की अधिसूचना के बाद एक लगातार दो ट्रांसफर आदेश जारी हुए। एक आदेश के तहत बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 41 और दूसरे आदेश के तहत 29 अफसरों को ट्रांसफर किया गया।

विज्ञापन


जानिए, किस-किस जिले के परिवहन पदाधिकारी कहां गए
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के उप सचिव और अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है।इनमें विज्ञान एवं प्रावैद्दिकी विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बेगूसराय से जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर के जिला परिवहन पर अधिकारी जयप्रकाश नारायण को औरंगाबाद के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। दरभंगा के जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार को कैमूर के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


मोतिहारी के जिला परिवहन पदाधिकारी को अब यहां की जिम्मेदारी
मोतिहारी के जिला परिवहन पदाधिकारी प्रमोद कुमार को लखीसराय के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। गोपालगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार रजक को किशनगंज के अपर समाहर्ता शहर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जहानाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, शिवहर की जिम्मेदारी दी गई है। खगड़िया के जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार को अरवल के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा के जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। समस्तीपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी चितरंजन प्रसाद को सामान्य प्रशासन विभाग के लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा कुमारी को पटना की वरीय उपसमाहर्ता की जिम्मेदारी
जमुई की वरीय उप समाहर्ता भारती राज को राजगीर अनुमंडल का लोक शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया। पूर्वी चंपारण मोतिहारी वरीय उपसमाहर्ता पूजा कुमारी को वरीय उपसमाहर्ता पटना का पदभार दिया गया। जहानाबाद की वरीय उपसमाहर्ता रत्न प्रियदर्शनी को औरंगाबाद की वरीय उपसमाहर्ता के पद की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा सदर अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पर अधिकारी प्रशांत अभिषेक को गोपालगंज सदर अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा की वरीय उपसमाहर्ता प्रियंका सिंह को गोपालगंज के हथुआ अनुमंडल के लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

अंशु कुमारी को गया की वरीय उपसमाहर्ता की जिम्मेदारी
नवादा के वरीय उप समाहर्ता विश्वजीत कुमार को गया के टेकारी अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। नवादा की जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंशु कुमारी को वरीय उपसमाहर्ता गया की जिम्मेदारी दी गई है। गया की वरीय उपसमाहर्ता अमृता ओशो को रोहतास के वरीय उपसमाहर्ता के पद पर तैनात किया गया है। खगड़िया सदर अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवाजिश अख्तर को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

 
सुनीता कुमारी को किशनगंज के वरीय उपसमाहर्ता की जिम्मेदारी
वैशाली की वरीय उपसमता रचना सिंह को शिवहर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। सिवान की वरीय उपसमाहर्ता प्रियंका कुमारी को दरभंगा के वरीय उपसमाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है। पूर्णिया की वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी को किशनगंज के वरीय उपसमाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है। भोजपुर की वरीय उपसमाहर्ता दीपिका कश्यप को वैशाली की वरीय उपसमाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed