{"_id":"6839747df007321187091ea5","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-expressed-gratitude-to-pm-modi-on-caste-census-targeted-opposition-jdu-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- कुछ लोग अंड-बंड बोल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- कुछ लोग अंड-बंड बोल रहे
Fri, 30 May 2025 02:33 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 30 May 2025 02:33 PM IST
सार
Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने पूरे देश में जातीय जनगणना कराने के फैसले पर पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि यह लोग अंड-बंड बोलते रहे हैं। सीएम ने फिर से पूछा कि 2005 से पहले कोई काम हुआ था?
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास के बिक्रमगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की सभा में जाति जनगणना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यह बहुत खुशी की बात है कि केंद्र ने हाल में ही जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है। मैं इसके लिए पीएम मोदी को नमन करता हूं और उनका धन्यवाद देता हूं। यह बहुत बड़ी बात हो गई है। इसकी मांग मैं लंबे समय से कर रहा था। यह एक बहुत बड़ा कदम है। आप सब जानते ही हैं कि हमलोगों ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया था। इसे बिहार में इसे प्रमुखता से करवाया। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की घोषणा की है। पीएम ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ पार्टी जातीय जनगणना पर अपना क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं लेकिन आप तो सब सच जानते हैं। कुछ पार्टियों के लोग जाति जनगणना के बारे में अंड-बंड बातें कर रहे हैं। जब वह सत्ता में थे, तो उनके पास इसका अवसर था, लेकिन उन्होंने गंवा दिया। इसलिए आपलोग किसी के बहकावे में मत आइए। याद रखिएगा कि पीएम मोदी ने आपलोगों के लिए कितना बड़ा काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील
2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज पधारे हैं, यह बहुत खुशी की है। मैं पीएम मोदी, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और आम लोगों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। पीएम कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने जा रहे हैं। इन सब की कुल लागत 48500 करोड़ से अधिक है। इन सब योजनाओं से बिहार की जनता को काफी फायदा होगा। इसके मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देता हूं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं एक बार याद दिलाना चाहता हूं कि जब हमलोगों की सरकार 24 नवंबर 2005 में बनी तो कितना काम हुआ। इससे पहले कोई काम हुआ था? हमलोगों ने महिलाओं के कितना काम किया है। महिलाओं के आरक्षण व्यवस्था लागू करवाई। अब वह पढ़ रहीं हैं, नौकरी ले रही है और अपना विकास कर रहे हैं। सात निश्चय के तहत भी कई काम हुआ।
विज्ञापन
2025 के बजट में बिहार को कई सौगातें दी
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग बिहार के विकास के काम कर रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। सड़कें और पुलों का निर्माण करवाया गया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस साल जून महीने तक हर घर नल का जल, हर घर बिजली, हर घर शौचालय समेत कई विकास योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। पीएम मोदी ने 2025 के बजट में बिहार को कई सौगातें दी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमारे राज्य के लिए बहुत कुछ किया, वैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इसलिए आपलोग सब खड़े होकर इनको (पीएम मोदी) प्रणाम कीजिए। सब लोग एक साथ खड़ा होइए। यह कहते हुए सीएम ने अपना संबोधन खत्म किया।