फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Bihar Visit: PM Modi rally in Bikramganj PM targeted Congress RJD, Lalu Prasad, Railways, Jungle Raj

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील

Fri, 30 May 2025 01:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 30 May 2025 01:33 PM IST
सार

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जमीन के बदले नौकरी घोटाले का जिक्र गया। जंगलराज की याद भी दिलाई। इतना ही नहीं पीएम ने राजद और कांग्रेस वालों से सावधान रहने की अपील भी कर दी। 

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit: PM Modi rally in Bikramganj PM targeted Congress RJD, Lalu Prasad, Railways, Jungle Raj
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करने के दौरान लालू परिवार और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू परिवार को खूब खरी-खोटी सुनाई।  कई विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में यह सब काम पहले भी हो सकते थे। लेकिन, जिनके हाथ में आपने विकास की विकास की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने ही आपको लूट लिया। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि कांग्रेस और राजद वालों ने सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोला। पीएम मोदी ने लोगों से जंगलराज वालों से सावधान रहने की भी अपील की। आइए जानते हैं पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और कांग्रेस को लेकर क्या-क्या बातें कहीं...
विज्ञापन


PM मोदी बोले- बिहार से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का वादा किया था, उसे पूरा करके ही आया
विज्ञापन

जंगलराज की विदाई के बाद बिहार प्रगति की राह पर आगे बढ़ा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब जंगल राज वाली सरकार की विदाई हुई तो बिहार अब प्रगति की राह पर आगे बढ़ने लगा है। टूटे हाइवे, खराब रेलवे, गिनी-चुनी फ्लाइट कनेक्टविटी, अब वह दौर काफी पिछले छूट चुका है। पहले बिहार में एक ही पटना एयरपोर्ट था। अब दरभंगा एयरपोर्ट भी बन चुका है। पटना एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल भवन बन चुका है। बिहार मेंबिहार में हर तरफ फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। हर तरफ तेजी से काम हो रहा है। पटना से बक्सर, गयाजी से डोभी, पटना-आरा- सासाराम ग्रीनफील्ड कोरिडोर समेत हर तरफ तेजी से काम हो रहा है। गंगा, सोन, गंडक, कोसी समेत सभी प्रमुख नदियों पर नए पुल बन रहे हैं। हजारों करोड़ की ऐसी परियोजनाएं बिहार में नए अवसर प्रदान कर रही है। इन प्रोजक्ट से रोजगार बढ़ेंगे। पर्यटन और व्यापार दोनों को फायदा होगा। बिहार में रेलवे की हालत भी तेजी से बदल रही है। आज बिहार में वर्ल्ड क्लास वंदे भारत बन रही है। रेलवे लाइन को डबल और ट्रिपल किया जा रहा है। कई जगह मल्टी ट्रैकिंग का काम चल रहा है। सासाराम में भी अब सौ से ज्यादा ट्रेनें रुकती है। यानी हम पुरानी समस्याओं को भी दूर कर रहे हैं और रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी ने नाम पर आपकी जमीनों को लूटने का काम किया गया
लालू परिवार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने विकास के यह काम पहले भी हो सकते थे। जिनके ऊपर बिहार को आधुनिक ट्रेनें देने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीनों को लूटने का काम किया। गरीबों की जमीनें लिखवा ली। सामाजिक न्याय का उनका यही तरीका था। गरीबों को लूटना, उनके अधिकारों को लूटना, उनके अधिकारों का फायदा उठाना और खुद राजशाही का मौज करना ही उनका तरीका था। बिहारवासियों को जंगलराज वालों से आगे भी सावधान रहने की जरूरत है। 


सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं यह लोग
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा। जिनके दौर में बिहार के गरीबों को पलायन करना पड़ा। आज वही लोग सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज फैलाने वालों से सावधान रहे की जरूरत है। दशकों तक गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों के पास शौचालय, पक्का घर तक नहीं था। बैंक खाते नहीं थे। उन्हें बैंकों के दरवाजे पर भी घुसने नहीं दिया जाता था। दलित और गरीब बेघर थे। पीएम ने पूछा कि बिहार के लोगों की यह दुर्दशा, तकलीफ क्या यही कांग्रेस और राजद का सामाजिक न्याय था? इससे ज्यादा अन्याय कुछ नहीं हो सकता है। कांग्रेस और राजद वालों ने गरीब, पिछड़े और दलितों की तकलीफों की चिंता तक नहीं की। यह लोग विदेशियों को बिहार की गरीबी दिखाने के लिए घुमाने लाते थे। आज जब गरीब, दलितों और पिछड़ा समाज ने कांग्रेस को छोड़ दिया है तो इन्हें अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामाजिक न्याय की याद आ रही है। देश में सामाजिक न्याय का नया सवेरा एनडीए के दौर में दिखा है। हमलोग गरीब, दलित, पिछड़ों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed