Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी को 'भारत रत्न' देने पर दी बधाई
Bihar : जन नायक कर्पूरी ठाकुर के बाद अब भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके दी है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन्हें बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिये जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी जी से दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये उनका अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान है।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में काफी बेहतर कार्य किया है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया है। आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में मुझे उनके सानिध्य में काम करने का मौका मिला है। उनका स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है और उनसे कई चीजें सीखने का भी मौका मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिये जाने के लिए केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है, इसके लिये माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर बधाई दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि, 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई भी दी है।' वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा है - पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' दिये जाने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनायें। आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी से दूरभाष पर बात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनका अभिनन्दन किया।