फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar called KK Pathak, Education Minister Professor Chandrashekhar complained.

Bihar News : केके पाठक को सीएम नीतीश कुमार ने भेजा बुलावा; शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का मामला कहां फंसा

Fri, 08 Sep 2023 07:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 08 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

KK Pathak : शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। अंतर इतना ही था कि शिक्षा मंत्री अपने मन से मुख्यमंत्री से मिलने गये थे जबकि के के पाठक को मुख्यमंत्री ने बुलाया था।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar called KK Pathak, Education Minister Professor Chandrashekhar complained.
मुख्यमंत्री के पास पहुंचे शिक्षा मंत्री और के के पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक मंत्री और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को समाप्त करने के लिए एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहल करनी पड़ रही है। इस बात की आशंका इस बात से लगाई जा सकती है कि शुक्रवार को शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मिलने गये थे। प्रो. चंद्रशेखर के वहां से निकलते ही मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक को सीएम आवास पर बुलाया।

विज्ञापन


बारी बारी दोनों मिले मुख्यमंत्री से 
जानकारों का कहना है कि शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर शिक्षा विभाग से जुड़ी जानकारियों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षा विभाग में नियुक्ति में गड़बड़ी की बात कही। शिक्षामंत्री ने बताया कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग में की जा रही नियुक्ति में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा और भी कुछ मामलों पर बात करते हुए वह वहां से निकले गये।  फिर कुछ ही देर के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक को बुलाया और आउटसोर्सिंग नियुक्तियों को लेकर कई सवाल पूछे। इस मामले में केके पाठक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर काफी देर बात हुई।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने लगाया के के पाठक पर लगाया आरोप
दरअसल शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान केके पाठक का नाम लिए बगैर उनपर जुबानी हमला किया था। उन्होंने कहा था कि एक अधिकारी के फैसले से सरकार की फजीहत हो रही है। चंद्रशेखर ने अपने भाषण के दौरान यह भी कहा था कि शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से नियुक्ति की जा रही है, जिसमें कई गड़बड़ियां हैं। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि पदाधिकारी को इसकी जांच करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed